एक्सप्लोरर

Moradabad: मुरादाबाद में इस शॉपिंग मॉल में पड़ी रेड, हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट को किया गया जब्त

Raid on Halal Certified Product: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ईज माई ग्रॉसरी शॉप मॉल में छापेमारी की गई है. यह छापेमारी हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद हुई है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने हलाल सर्टिफाइड (Halal Certified) मार्क वाले उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके बाद से पूरे उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की जा रही है. मुरादाबाद (Moradabad) में भी आज सहायक आयुक्त खाद्य ने थाना सिविल लाइन इलाक़े के पीलीकोठी स्थित इज़ माई किराना स्टोर पर छापा मारकर हलाल मार्का वाले उत्पाद भारी मात्रा में जब्त कर लिए हैं. 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हलाल मार्क वाले उत्पादों पर रोक लगाने के बाद मुरादाबाद में इस कार्रवाई को खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. इससे पहले शहर में छोटी-मोटी छापेमारी की जा रही थी, लेकिन यह छापेमारी एक बड़ी छापेमारी बताई जा रही है. जिसमें जब्त किए गए उत्पादों को सील कर सैंपलिंग के लिए भेजा जा रहा है.

इस मॉल से मिला हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट
मुरादाबाद मंडल के सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि आज (बुधवार)  प्रशासनिक टीम ने सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के पीलिकोठी चौराहे पर एक कॉम्प्लेक्स में स्थित ईज माई ग्रोसरी शॉपिंग मॉल पर छापा मारा जहां बड़ी संख्या में हलाल सर्टिफिकेशन मार्क वाले उत्पाद मिले. ज़ब्त किए गए उत्पाद और हलाल अंकित उत्पादों को कब्जे में ले लिया गया है. और सील करने के बाद इन उत्पादों को परीक्षण के लिए अब प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. वहीं इस छापामार कार्रवाई में बेकरी उत्पाद और सूखे मेवे सहित लगभग 12 उत्पादों को जब्त और सील किया गया है. अब सभी ज़ब्त कर कब्जे में लिए गए नमूनों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

लखनऊ में दर्ज हुआ था केस
बता दें कि राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में फेक डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट बेचने के मामले की एक व्यापारी ने शिकायत की थी जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई थी. इसके बाद यूपी सरकार ने एक्शन लेते हुए हलाल सर्टिफाइट फूड प्रोडक्ट पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद से अलग-अलग शहरों में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: 'सपा 40 सीट जीत लेती है तो अखिलेश को PM बनाने की हैसियत में होगी', बोले राम गोपाल यादव

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- रणछोड़ अखिलेश, चुनाव लड़ने से क्यों भागे?
अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- रणछोड़ अखिलेश, चुनाव लड़ने से क्यों भागे?
CM योगी बोले- 'INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है'
CM योगी बोले- 'INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है'
अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
यूपी चुनाव से पहले फेरबदल, आज जारी हो सकती है कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की लिस्ट
यूपी चुनाव से पहले फेरबदल, आज जारी हो सकती है कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की लिस्ट

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
अंशुल कंबोज ने फेंका पिछले 21 साल का सबसे बढ़िया स्पेल, रच दिया इतिहास
अंशुल कंबोज ने फेंका पिछले 21 साल का सबसे बढ़िया स्पेल, रच दिया इतिहास
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget