एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में बकरीद से पहले बढ़ा बकरों का कारोबार, 60 से 70 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद

Moradabad News: 7 जून को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा. ऐसे में मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाके में बीते 15 से 20 सालों में पहली बार बकरों के कारोबार में तेजी से उभार देखने को मिला है.

GOAT BUSINESS ON EID: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और उसके उसके आसपास के इलाकों में पिछले 15 से 20 सालों में ईद उल जुहा यानी बकरीद से पहले बकरों का कारोबार तेजी से उभरा है. अब यह देशभर के लिए बकरों का हब बन गया है. बरबरा और तोतापरी बकरे तो मुरादाबाद की ही नस्ल मानी जाती हैं और देश के कोने कोने में इनकी सबसे अधिक मांग है. इसलिए यह सबसे महंगे यानी छह लाख तक में बिकते हैं. 

कारोबारियों ने इस वर्ष भी अभी से देश के दूरदराज इलाकों में बकरे पहुंचाना शुरू कर दिया है. कुछ लोगों ने अधिक मुनाफे के लिए बाहर भी अपनी ही दुकानें लगाईं हैं. जबकि आदमियों के अभाव मे कुछ लोग यहां से बकरे ले जाकर वहां के दुकानदारों को देकर आने लगे हैं. गत वर्ष बकरों का कारोबार लगभग 50 करोड़ का रहा था. इस वर्ष इसका 60 से 70 करोड़ तक का पहुंचने का अनुमान है. 

बकरीद का त्योहार 7 जून को
इस वर्ष बकरीद 7 जून की है. इस दिन जानवरों की कुर्बानी दी जाती है. असालतपुरा निवासी मोहम्मद शाहिद कुरैशी बताते हैं कि लगभग बीस साल पहले दिल्ली के कुछ कारोबारी यहां बकरे खरीदने आए. सस्ते मिलने पर उन्होंने हर साल यहां आना शुरू कर दिया. इसके बाद यहां के भी कुछ युवा कारोबारियों ने दिल्ली आदि कई शहरों में जाकर बकरे बेचना शुरू किया. धीरे धीरे वह कारोबार पूरे देश में फैल गया. मुरादाबाद के बरबरा और तोता परी बकरों की मांग देश भर में होने लगी. 

असालतपुरा के ही असमत अली ने बताया अब स्थानीय कारोबारी दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पूना, नासिक, कोलकाता, चेन्नई सहित देश भर के कोने कोने में जाकर बकरे बेच रहे हैं. हालांकि यहां पारवा, सूजर, पंजाबी, अजमेरी नस्ल के बकरों की भी मांग रहती है. स्थानीय स्तर से कई गुना मुनाफा मिलने से इनका उत्साह बढ़ा है. जिसने इनका दायरा भी बढ़ा है.

60 से 70 करोड़ रुपयों का कारोबार होने की उम्मीद
करुला निवासी मुनव्वर कुरैशी ने बताया अब कारोबारी दो से तीन महीने पहले शहरों में जाकर आर्डर ले आते हैं और बकरीद से एक सप्ताह पहले तक आर्डर पूरे कर दिए जाते हैं. असालतपुरा निवासी अल्ताफ हुसैन ने बताया बकरों की तैयारी में पूरा साल लग जाता है. असालतपुरा के मोहम्मद शाहिद कुरैशी ने बताया यह कारोबार बढ़ने के साथ ही अब भोजपुर, काशीपुर तिराहा के आसपास का क्षेत्र बिलारी, कुंदरकी, करुला आदि क्षेत्रों के लोग भी इस कारोबार में शामिल होने लगे हैं. जिससे पैदावार बढ़ गई है. अब आसपास के क्षेत्रों में भी बकरे का कारोबार बढ़ गया है. इस साल बकरीद पर यहां 60 से 70 करोड़ रुपये का बकरों का कारोबार होने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें- IPS प्रशांत कुमार, DGP रहेंगे या नहीं? पुलिस के इस पत्र ने बढ़ाई यूपी में अटकलें

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget