एक्सप्लोरर

'पुरखों की बनाई हुई है', संभल की 150 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी पर पूर्व सांसद ने जताया मालिकाना हक

Sambhal News: पूर्व सांसद ने कहा मैं और मेरा परिवार यही चाहेगा कि ये एक धरोहर है चंदौसी के लिए, हम चाहते हैं कि इसे या तो पुरातत्व विभाग ले या प्रदेश का पर्यटन विभाग ले.

UP News: संभल जिले के चंदौसी में मिली 150 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की खुदाई का काम जारी है. इस बीच मुरादाबाद के पूर्व सांसद चंद्र विजय सिंह ने बावड़ी पर मालिकाना हक जताया है. चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कौशल ने प्रशासन को बताया था कि चंदोसी में एक प्राचीन बावड़ी मिट्टी से दबी हुई है. प्रशासन ने उसको खोदना शुरू किया. बावड़ी उत्तर प्रदेश में एक अनोखी चीज है, क्योंकि इसका रिवाज अधिकांशत: राजस्थान, गुजरात आदि में होता है. जब खुदाई शुरू हुई तो पता चला कि वो तीन मंजिल जमीन के नीचे है.

उन्होंने कहा कि बावड़ी पर भिन्न-भिन्न लोग दावा कर रहे हैं और कुछ उस पर काबिज हैं. मैं ये साफ करना चाहता हूं कि बावड़ी और वो भूमि हमारे परिवार, पुरखों की बनाई हुई है और परिवार की संपत्ति है. अब कौन उस पर काबिज है, कब से हुआ, ये हमें मालूम नहीं है, क्योंकि हम लोग छोटे थे. लेकिन यह हमारी अनुमति के अनुसार नहीं हुआ है. मैं और मेरा परिवार यही चाहेगा कि ये एक धरोहर है चंदौसी के लिए, हम चाहते हैं कि इसे या तो पुरातत्व विभाग ले या प्रदेश का पर्यटन विभाग ले. हालांकि, पुरातत्व विभाग इसका सर्वे कर रहा है. यह एक अच्छा अवसर हो सकता है यदि चंदौसी को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी इसके लिए प्रशासन से बात नहीं हुई है. परंतु अगर प्रशासन चाहेगा तो हम लिख के देने को तैयार हैं. हमने अपने बुजुर्गों से सुना था कि 1700 ईसवी के आसपास ये बावड़ी बनी थी. 1898 के करीब हमारे दादा के दादा राजा कृष्ण कुमार सिंह ने इसी स्थान पर एक निवास बनाया था. जिसके प्रांगण में ये बावड़ी आती है. राजा कृष्ण कुमार सिंह का जन्म 1848 में हुआ और उनकी मृत्यु 1915 में हुई थी. उसका नाम था कृष्ण निवास. वो आज तक शायद खड़ा हुआ है, लेक‍िन किसके कब्जे है, हमें यह मालूम नहीं है.

पर्यटन का एक आकर्षक स्थान बने

प्रशासन आपसे दस्तावेज की मांग करते है तो उन्हें मुहैया कराएंगे. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दस्तावेज प्रशासन के पास होंगे. सब पुराने दस्तावेज़ तो प्रशासन के पास हैं. हम चाहते हैं कि वहां आम जनता के लिए पर्यटन का एक आकर्षक स्थान बने. चंदौसी और आसपास कोई ऐसी बावड़ी नहीं है. अच्छा रहेगा, वहां के लिए एक ऐसी प्राचीन चीज़ सुरक्षित रहे, और वहां की जनता के काम में आए.

पहली मंजिल तक हो चुकी है खुदाई

बता दें कि संभल के करीब चंदौसी में मिली 150 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की खुदाई का काम जारी है. दूसरी बार एएसआई की टीम सर्वे के लिए यहां पहुंची. पहली मंजिल तक खुदाई हो चुकी है. बड़ी तादाद में मजदूरों को लगाया गया है.

मनमोहन सिंह की समाधि कहां? अखिलेश यादव ने BJP को याद दिलाई परंपरा, कहा- 'कभी माफ नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget