एक्सप्लोरर

मनमोहन सिंह की समाधि कहां? अखिलेश यादव ने BJP को याद दिलाई परंपरा, कहा- 'कभी माफ नहीं...'

Manmohan Singh Samadhi Sthal:मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब समाधि को लेकर सियासत शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी समाधि राजघाट पर ही बननी चाहिए.

Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने गुरुवार 26 दिसंबर 2024 को 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. शनिवार, 28 दिसंबर की सुबह 11:45 बजे निगम बोध घाट पर डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा जिसके लिए रात से ही तैयारियां की जा रही हैं. दूसरी ओर कांग्रेस की मांग है कि जहां स्मारक बने वहीं अंतिम संस्कार किया जाए. अब इस पर सियासत शुरू हो गई है. 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले पर टिप्पणी की है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी. उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि 'देश के पूर्व प्रधानमंत्री जी की समाधि के संदर्भ में सम्मान की परंपरा का निर्वहन होना चाहिए. न इस विषय पर किसी राजनीति की आवश्यकता है, न होनी चाहिए. डॉ. मनमोहन सिंह जी की समाधि राजघाट पर ही बननी चाहिए. भाजपा अपनी संकीर्ण सोच का अनुचित उदाहरण प्रस्तुत न करे. इतिहास भाजपा को उसके इस नकारात्मक नजरिये के लिए कभी माफ नहीं करेगा.'

कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा पीएम मोदी को पत्र 
इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और उनके स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग की थी. इस संबंध में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी ल‍िखा था. खरगे ने पत्र में उल्‍लेख क‍िया क‍ि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन स‍िंंह के कद को देखते हुए उनका अंत‍िम संस्‍कार वहीं कराया जाए, जहां एक स्‍मारक का न‍िर्माण कराया जा सके.

उन्‍होंने इसके ल‍िए मोदी सरकार से जगह आवंट‍ित करने का आग्रह क‍िया है. पत्र में उन्‍होंने कहा क‍ि ऐसा करके राजनेताओं व देश के पूर्व प्रधानमंत्र‍ियों की याद में स्‍मारक बनाने की परंपरा का पालन हो सकेगा. कांग्रेस अध्‍यक्ष ने ल‍िखा क‍ि राष्‍ट्र व राष्‍ट्रवास‍ियों के द‍िलों में पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह के ल‍िए एक व‍िश‍िष्‍ट स्‍थान है. उनकी उपलब्‍ध‍ियां और देश के व‍िकास में उनका योगदान अभूतपूर्व है. पत्र के आखि‍र में कांग्रेस अध्‍यक्ष ने ल‍िखा क‍ि आशा ही नहीं, व‍िश्‍वास भी है क‍ि सरदार मनमोहन स‍िंह के कद को देखते हुए सरकार उनके स्‍मारक के ल‍िए उचि‍त स्‍थान आवंट‍ित करेगी.

मंत्री संजय निषाद ने सपा सांसद बर्क को दी चेतावनी, कहा- संभल जाएं, वरना आजम खान जैसा होगा हाल

केंद्र सरकार राजधानी में मनमोहन सिंह का स्मारक बनाएगी : आधिकारिक सूत्र
दूसरी ओर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का फैसला किया है. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सरकार ने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. समाचार एजेंसी के अनुसार सूत्रों ने बताया कि सरकार ने स्मारक पर लिए गए फैसले से कांग्रेस को अवगत करा दिया है. लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि स्मारक निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने में कुछ दिन का समय लगेगा.

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के एक सूत्र ने कहा, 'मनमोहन सिंह के सम्मान में स्मारक बनाने के सरकार के फैसले से कांग्रेस को अवगत करा दिया गया है. लेकिन, वे इस मुद्दे पर राजनीति करने में जुट गए हैं.' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget