एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में सगाई से पहले सिपाही ने खुद को मारी गोली, परिवार ने मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप

Moradabad Suicide Case: मुरादाबाद के गलशहीद थाने में तैनात एक सिपाही ने कल खुद को गोली मार ली थी. इस घटना के बाद पुलिस महकमें हड़कंप मच गया. परिजनों ने पीड़ित के मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Moradabad News Today: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंगलवार (29 अक्टूबर) को पुलिस चौकी में अपनी मंगेतर के सामने सर्विस राइफल से कपिल कुमार नाम के सिपाही ने खुद को मार ली थी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए. सिपाही कपिल कुमार का इलाज के दौरान बुधवार (30 अक्टूबर) को मौत हो गई.

मुरादाबाद के निजी अस्पताल कॉसमॉस में ईलाज के दौरान बुधवार तड़के सुबह घायल सिपाही ने दम तोड़ दिया. सिपाही के परिजनों ने मंगेतर कांस्टेबल वंदना को बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है. 

परिजनों ने मंगेतर पर लगाए आरोप
मुरादाबाद एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार को तड़के सिपाही कपिल कुमार की मौत हो गई है. उनके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सिपाही के परिजन महिला कांस्टेबल पर आरोप लगा रहे हैं कि उसकी वजह से ही उनके बेटे ने सुसाइड किया है. 

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों की 10 नवंबर को सगाई होने वाली थी. एसपी सिटी ने कहा कि इस मामले में अभी सिपाही के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है. तहरीर मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. 

क्या है मामला?
बता दें, कल मुरादाबाद के गलशहीद थाने में तैनात सिपाही कपिल कुमार ने रोडवेज पुलिस चौकी में अपनी मंगेतर के सामने खुद को गोली मार ली थी. इसके बाद घायल सिपाही के साथी आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा था. 

पुलिस चौकी में सिपाही के खुद को गोली मार लेने की खबर से महकमे में हड़कंप मच गया. एसएसपी मुरादाबाद और तमाम आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया. फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलन का कर जांच शुरू कर दिया. सिपाही कपिल के सिर से गोली पार निकल गई थी.  

एक्सरे से चौंकाने वाला खुलासा
कॉसमॉस अस्पताल में सिपाही के सिर का एक्सरे किया गया था, जिससे पता चला कि गोली उनके सिर में नहीं फंसी है. बताया जाता है कि गलशहीद थाने में तैनात सिपाही कपिल कुमार मेरठ के रहने वाले हैं और गलशहीद थाने में तैनात सहारनपुर की रहने वाली महिला सिपाही से उनकी शादी होने वाली थी.

शादी को लेकर मृतक और उनकी मंगेतर के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी. इसके बाद कपिल कुमार ने मंगेतर सिपाही के सामने ही पुलिस चौकी में खुद को गोली मार ली. आज सिपाही कपिल कुमार की मौत से परिवार गहरे सदमे में हैं.

ये भी पढ़ें: UP News: ट्रांसफार्मर फुंकने पर भी नहीं कटेगी लाइट, दीपावली पर बिजली विभाग खास इंतजाम

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget