एक्सप्लोरर

Sarvesh Kumar Singh News: मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन, कल ही डाला था वोट

Sarvesh Singh Died: मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह 5 बार के MLA और एक बार सांसद रह चुके थे, इस बार भी बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया था. मुरादाबाद में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी.

UP Lok Sabha Election 2024: मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन हो गया है. दिल्ली एम्स में उन्होंने आखरी सांस ली है. बीजेपी प्रत्याशी का बीमारी के चलते देहांत हुआ है. वोटिंग के एक दिन बाद ही बीजेपी उम्मीदवार का निधन हुआ है. मुरादाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था. सर्वेश सिंह 5 बार के विधायक और एक बार सांसद रह चुके थे, साल 2014 में सर्वेश सिंह मुरादाबाद से सांसद बने थे. इस बार भी बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया था. मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ है.

सर्वेश सिंह को पहले चरण के मतदान के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और फेफड़ों तक संक्रमण फैल गया था. बताया गया है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था. मुरादाबाद की सीट पर कल ही मतदान हुआ था. इस पूरे चुनाव में सर्वेश सिंह बीमारी के चलते प्रचार में एक्टिव नहीं रह सके थे. 

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था. इस सीट पर बीजेपी ने सर्वेश सिंह को उम्मीदवार बनाया था. वहीं समाजवादी पार्टी ने मौजूदा सांसद एसटी हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था. इसके साथ ही बसपा ने इरफान सैफी को इस सीट पर उम्मीदवार घोषित किया था. 

भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति- सीएम योगी

बीजेपी नेता सर्वेश सिंह के परिवार में बेटा सुशांत सिंह बिजनौर की बढ़ापुर विधान सभा से बीजेपी विधायक हैं. वहीं बीजेपी उम्मीदवार के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम योगी ने एक्स पर लिखा-"मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जी के निधन से स्तब्ध हूं. ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.ॐ शांति!"

सर्वेश सिंह के निधन पर सपा ने भी जताया दुख

वहीं सर्वेश सिंह के निधन पर सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा ने दुख जताया है. सपा नेता ने एक्स पर लिखा-"मुरादाबाद से बीजेपी के उम्मीदवार और पूर्व सांसद सर्वेश कुमार सिंह जी का आज निधन हो गया है.ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवारजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ॐ शांति."

वहीं बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह के निधन पर दुख जताया है. बीजेपी सांसद ने एक्स पर लिखा-"मुरादाबाद भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी व पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश जी के निधन की हृदय विदारक सूचना प्राप्त हुई है, ईश्वर से कामना करते हैं कि उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा इस कठिन परिस्थिति में उनके परिजनों व शुभचिंतको को इस दुःख से उबरने की क्षमता दे."

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले स्तब्ध करने वाली खबर

वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर लिखा-"मुरादाबाद “लोकसभा” के प्रत्याशी भाजपा के “वरिष्ठ” नेता कुंवर सर्वेश सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और स्तब्ध करने वाला है, परमात्मा उनकी आत्मा को शांति और परिवार को धीरज प्रदान करे, दिव्यात्मा को नमन, ओम् शांति शांति शांति."

UP Lok Sabha Election 2024: आंवला से बसपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद हुआ अप्रूव्ड, जानें पूरा मामला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget