एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: आंवला से बसपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद हुआ अप्रूव्ड, जानें पूरा मामला

Lok Sabha Election 2024: बसपा सुप्रीमो मायावती ने रिटर्निंग ऑफिसर सीडीओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की जिसके बाद मायावती ने आबिद अली को ही आंवला लोकसभा सीट से बसपा का अधिकृत प्रत्याशी बताया.

Aonla BSP Candidate Abid Ali News: उत्तर प्रदेश की आंवला सीट पर बसपा प्रत्याशी आबिद अली का नामांकन रद्द हुआ था. आंवला से दो बसपा प्रत्याशी होने की वजह से आबिद अली का पर्चा निरस्त कर दिया गया था. हालांकि अब बसपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने के बाद अप्रूव्ड कर दिया गया है. रिटर्निंग ऑफिसर सीडीओ ने बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने आबिद अली को बसपा का अधिकृत प्रत्याशी बताया. इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कथित बसपा प्रत्याशी सत्यवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं.

रिटर्निंग ऑफिसर सीडीओ जग प्रवेश ने बसपा प्रत्याशी आबिद अली का पर्चा अप्रूव्ड होने के बाद कहा कि पहले प्रत्याशी आबिद अली द्वारा 15 अप्रैल को बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा हस्ताक्षरित फॉर्म ए और बी जमा किया गया. इसके बाद दूसरे प्रत्याशी सत्यवीर सिंह द्वारा 19 अप्रैल को बसपा उम्मीदवार के तौर पर्चा दाखिल किया गया. इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की गई.

वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग इस दौरान मायावती ने कहा कि उनके द्वारा मात्र एक ही उम्मीदवार घोषित किया गया है जो कि आबिद अली हैं और दूसरे प्रत्याशी सत्यवीर सिंह को वो भी नहीं जानती हैं. वहीं नामांकन अप्रूव्ड होने के बाद बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने कहा कि इस तरह के लोग आपको जल्द ही जेल में मिलेंगे. वहीं इसे लेकर बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने इस सब के पीछे सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य का हाथ हैं और नीरज मौर्य का ही ये षड्यंत्र है. आबिद अली ने कहा कि हम इस मामले को लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे.

आंवला सीट पर सात मई को मतदान

बता दें कि यूपी की आंवला सीट पर तीसरे चरण में सात मई को वोटिंग होगी. इस सीट पर सपा ने नीरज मौर्य और बीजेपी ने मौजूदा सांसद धर्मेंद्र कश्यप को टिकट दिया है. आंवला लोकसभा सीट पर इस समय बीजेपी का कब्जा है, साल 2009 से बीजेपी इस सीट पर जीत दर्ज करती आ रही है.

Lok Sabha Election 2024: जयंत चौधरी बचपन से थे हेमा मालिनी के फैन, रालोद मुखिया ने सुनाया 15 साल पुराना ये किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget