एक्सप्लोरर

गैरसैंण में आज से उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र, 9 विधेयक पेश होंगे, विपक्ष-सरकार आमने-सामने

Uttarakhand Assembly Session: इस सत्र में कुल 9 विधेयक पेश किए जाएंगे.विपक्ष सरकार को पंचायती राज चुनाव औरअन्य मुद्दों पर घेरने कीतैयारी में है,सरकार ने विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति बनाई है.

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में शुरू हो रहा है जोकि 22 अगस्त तक चलेगा. इस सत्र में कुल 9 विधेयक पेश किए जाएंगे. विपक्ष सरकार को पंचायती राज चुनाव और अन्य मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, जबकि सरकार ने भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने और कांग्रेस पर पलटवार करने की रणनीति बनाई है.

सत्र के हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है. हंगामे को देखते हुए विधानसभा में अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है.

विपक्ष की रणनीति

नेता प्रतिपक्ष शीशपाल आर्य ने सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद बताया कि विपक्ष पंचायती राज चुनाव में हुई कथित अराजकता को प्रमुखता से उठाएगा. कांग्रेस ने प्रदेश भर में पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन बोर्ड गठन में अनियमितताओं के आरोपों ने तूल पकड़ा. इन मुद्दों का असर सत्र के दौरान देखने को मिल सकता है.

सदन में पेश होने वाले 9 विधेयक

इस सत्र में निम्नलिखित विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे:

  1. उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश श्री बद्रीनाथ तथा केदारनाथ मंदिर अधिनियम, 1939) संशोधन अध्यादेश 2025.
  2. उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक 2025.
  3. उत्तराखंड पंचायती राज संशोधन अध्यादेश 2025.
  4. समान नागरिक संहिता उत्तराखंड संशोधन अध्यादेश 2025.
  5. उत्तराखंड ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत (स्थान और पदों का आरक्षण आवंटन) नियमावली 2025 (अधिनियम की धारा 126(3) के तहत) .
  6. उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025.
  7. उत्तराखंड अल्प शिक्षा विधेयक 2025.
  8. उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025.
  9. उत्तराखंड साक्षी संरक्षण (निरसन) विधेयक 2025.

सुरक्षा और अन्य इंतजाम

सत्र को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए धारा 163 लागू की गई है, जो 22 अगस्त तक प्रभावी रहेगी. 804 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें 4 एडिशनल एसपी, 12 डिप्टी एसपी और 25 इंस्पेक्टर शामिल हैं. स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत किया गया है, जिसमें 12 से अधिक चिकित्सक और 8 एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.

कांग्रेस का विधानसभा घेराव

20 अगस्त को कांग्रेस बदहाल शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा घेराव करेगी. कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में विशाल रैली, जिसके बाद विधानसभा घेराव किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget