एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: गैरसैंण में मानसून सत्र आज से शुरू, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, धारा 163 लागू

Assembly monsoon session : विधानसभा की सुरक्षा के लिहाज से 804 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें 4 एडिशनल एसपी, 12 डिप्टी एसपी, 25 इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं.

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज से उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. सत्र को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. सत्र 22 अगस्त तक चलेगा और इस दौरान विधानसभा परिसर व आसपास धारा 163 लागू रहेगी.

वहीं विपक्ष हालिया प्राकृतिक आपदा समेत प्रदेश में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है. माना जा रहा है कि सत्र हंगामेदार होगा.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

विधानसभा की सुरक्षा के लिहाज से 804 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें 4 एडिशनल एसपी, 12 डिप्टी एसपी, 25 इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं. करनप्रयाग से दीवाली खाल और गैरसैंण से जंगल चट्टी की ओर बैरिकेड्स लगाए गए हैं. विधानसभा मार्ग पर भी दीवाली खाल में बैरियर स्थापित किए गए हैं. प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के लिए मालसारी और महलचौरी में अस्थायी जेल बनाई गई है. चमोली के डीएम और एसपी ने सोमवार को पुलिस ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सख्त रखने के निर्देश दिए.

धारा 163 के तहत प्रतिबंध

विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्र में धरना, प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी, बिना अनुमति सभा, सुरक्षा बैरियर तोड़ने, लाउडस्पीकर, हथियार लाने, उत्तेजक भाषण, पोस्टर, बैनर या सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी.

स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजाम

विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत किया गया है. भराड़ीसैंण में ऑर्थो, फिजिशियन, सर्जन सहित 12 से अधिक चिकित्सकों की तैनाती की गई है. 8 एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी, और दवाओं का स्टॉक भी पूरा कर लिया गया है.

कांग्रेस का विधानसभा घेराव

20 अगस्त को कांग्रेस बदहाल शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा घेराव करेगी. कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में विशाल रैली का आयोजन होगा, जिसके बाद विधानसभा का घेराव किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget