एक्सप्लोरर

यूपी की इस सीट पर नहीं चल पाया BJP का जादू, लगातार दो बार से जब्त हो रही है जमानत

Jaunpur News: यूपी चुनाव में जौनपुर की मल्हनी सीट पर एक बार फिर से भाजपा को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. हालत ये थी कि यहां भाजपा की जमानत तक जब्त हो गई.

Jaunpur Election Result: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में जौनपुर की मल्हनी सीट पर एक बार फिर से भाजपा को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के बाद भी यहां कमल खिलना तो दूर भाजपा अपनी ज़मानत तक नहीं बचा सकी. जहां पूरे यूपी में बीजेपी की लहर दिखाई दे रही थी वहां इस सीट पर लगातार दो चुनावों में भाजपा का यही हाल रहा. इस सीट पर जीतना तो दूर सपा के आगे यहां भाजपा प्रत्याशियों की जमानत तक ज़ब्त हो गई.

परिसीमन से बदला यहां का समीकरण

साल 2012 में नया परिसीमन बना तो रारी विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर मल्हनी कर दिया गया. इस सीट पर कई यादव बहुल इलाके शामिल किए गए. परिसीमन के बाद से यहां का सियासी समीकरण एकदम बदल गया. इस सीट पर भाजपा के लिए जीत हासिल कर पाना टेढ़ी खीर बन गया है या यूं कहें कि मल्हनी के रण में भाजपा के लिए कुछ नहीं बचा. एक तरफ जदयू से बाहुबली धनंजय सिंह थे तो दूसरी तरफ सपा के कद्दावर नेता रहे पारस नाथ यादव के बेटे लकी यादव. इस सीट पर सपा ने फतह हासिल की और भाजपा की जमानत जब्त हो गई.
 
2020 के उपचुनाव में ज़ब्त हुई ज़मानत
पारसनाथ यादव के निधन के बाद 2020 में उपचुनाव हुए तो सपा ने इनके बेटे लकी यादव को टिकट दिया. दूसरी तरफ निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह थे. वहीं भाजपा ने मनोज सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया. उपचुनाव के नतीजे आये तो इनमें भी भाजपा की ज़मानत ज़ब्त हो चुकी थी.
 
2022 में भी भाजपा की नहीं बची ज़मानत
इस साल 2022 में विधानसभा चुनाव हुए तो भाजपा ने उम्मीद जताई कि इस बार मल्हनी की जनता उन पर विश्वास जतायेगी. यहां से 2014 में मोदी लहर के दौरान सांसद रहे डॉ केपी सिंह को टिकट दिया गया. गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने यहां पर रैली की. लेकिन उनकी सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं. 10 मार्च को जब नतीजे आए तो इस बार भी भाजपा की जमानत जब्त हो गई. 
 
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मल्हनी सीट पर सपा के लकी यादव को जीत हासिल हुई उन्हें 97357 वोट मिले. दूसरे नंबर पर जदयू से बाहुबली नेता धनंजय सिंह रहे जिन्हें 79830 वोट मिले और भाजपा के केपी सिंह को सिर्फ 18319 वोट मिले.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता- सीएम
मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता
UP News: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
कपड़े से ढकी जाएंगी कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकान, SSP का निर्देश
कपड़े से ढकी जाएंगी कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकान, SSP का निर्देश
यूपी चुनाव से पहले BJP को लखनऊ में बड़ा झटका? 36 ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी
यूपी चुनाव से पहले BJP को लखनऊ में बड़ा झटका? 36 ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget