एक्सप्लोरर

Unnao Double Murder: लापता प्रेमी जोड़े का कंकाल मिलने से हड़ंकप, लड़की के पिता पर लगा हत्या का आरोप

उन्नाव के बांगरमऊ में लापता प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई है. प्रेमी जोड़े के कंकाल को खेतों से बरामद किया गया है. हत्या का आरोप लड़की के पिता पर लगा है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Couple Murder in Unnao: उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में स्थित भिखारीपुर गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. एक हफ्ते से ज्यादा समय से लापता प्रेमी युगल का कंकाल गांव से कुछ दूर स्थित धारण के खेत में पड़े मिले हैं. प्रेमी जोड़े का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों शव 4 से 5 दिन पुराने बताए जा रहे हैं. 

वहीं मृतक का नाम बालकृष्ण था. बालकृष्ण के पिता राम सिंह ने बेटे की हत्या का आरोप लड़की के पिता पर लगाया है. राम सिंह ने बताया कि उनके बेटे को 12 अक्टूबर को रामकुमार ने खेत पर पीटा था. उसी दिन बालकृष्ण लापता हो गया था. शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई भी नहीं की. उन्होंने बताया कि बेटे बालकृष्ण के शव के पास राम कुमार की बेटी सरला का भी शव मिला है. उन्होंने दोनों की हत्या का आरोप रामकुमार पर लगाया है.

कुत्ते के मुंह में दिखा पंजा
खेत में शवों का पता उस वक्त लगा जब एक कुत्ता शव के हाथ के पंजे को खेत से लाकर एक घर के पास डाल गया. काफी खोजबीन के बाद गांव वाले खेत में पड़े शव के पास पहुंच गए. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची. पुलिस ने सीओ बांगरमऊ की अगुवाई में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सीओ आशुतोष ने बताया कि भिखारीपुर गांव में राम सिंह के खेत पर दो शव मिलने की सूचना मिली थी. गांववालों ने शवों की पहचान बालकृष्ण पुत्र राम सिंह और सरला पुत्री रामकुमार के रूप में की है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Kushinagar International Airport Inaugurated: एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM Modi- भारत बौद्ध समाज की आस्था का केन्द्र, जानें उनकी 10 बड़ी बातें

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर कांड की वजह क्या थी, किसान टेनी से नाराज क्यों थे? यहां पढ़ें पल-पल की कहानी

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget