एक्सप्लोरर

Kushinagar International Airport Inaugurated: एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM Modi- भारत बौद्ध समाज की आस्था का केन्द्र, जानें उनकी 10 बड़ी बातें

Kushinagar International Airport Inaugurated: इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर का विकास, केंद्र और राज्य सरकार दोनों की प्राथमिकता है.

Kushinagar International Airport Inaugurated: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की तरफ से राज्य को बड़ा तोहफा मिला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर का विकास, केंद्र और राज्य सरकार दोनों की प्राथमिकता है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस एयरपोर्ट से कुशीनगर पर्यटन को फायदा होगा और साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने क्या क्या कहा, जानिए बड़ी बातें-

  • भारत, विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा का, आस्था का, केंद्र है. आज कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ये सुविधा, उनकी श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है. भगवान बुद्ध के ज्ञान से लेकर महापरिनिर्वाण तक की संपूर्ण यात्रा का साक्षी ये क्षेत्र आज सीधे दुनिया से जुड़ गया है.
  • भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत द्वारा आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है. कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है.

    Kushinagar International Airport Inaugurated: एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM Modi- भारत बौद्ध समाज की आस्था का केन्द्र, जानें उनकी 10 बड़ी बातें
  • उड़ान योजना के तहत बीते कुछ सालों में 900 से अधिक नए रूट्स को स्वीकृति दी जा चुकी है, इनमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरु भी हो चुकी है. 50 से अधिक नए एयरपोर्ट या जो पहले सेवा में नहीं थे, उनको चालू किया जा चुका है.
  • देश का एविएशन सेक्टर प्रोफेशनली चले, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता मिले, इसके लिए हाल में एयर इंडिया से जुड़ा बड़ा कदम देश ने उठाया है. ये कदम भारत के एविएशन सेक्टर को नई ऊर्जा देगा. ऐसा ही एक बड़ा रिफॉर्म डिफेंस एयरस्पेस को सिविल यूज़ के लिए खोलने से जुड़ा है.
  • हाल ही में पीएम गतिशक्ति- नेशनल मास्टर प्लान भी लॉन्च किया गया है. इससे गवर्नेंस में तो सुधार आएगा ही ये भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सड़क हो, रेल हो, हवाई जहाज़ हो, ये एक दूसरे को सपोर्ट करें, एक दूसरे की क्षमता बढ़ाएं.

मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी का आभार जताया

एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार जताया. उन्होंने कू पर लिखा, '’कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक उन्नयन का आधार बनेगा और राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्वी​ उ.प्र. के लिए वरदान सिद्ध होगा. यूपी में विश्वस्तरीय चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में यह नए युग का सूत्रपात है. आभार प्रधानमंत्री जी!''

केशव प्रसाद मौर्या ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के स्पीच को शेयर किया.

 

 

260 करोड़ की लागत से बना है एयरपोर्ट

Kushinagar International Airport Inaugurated: एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM Modi- भारत बौद्ध समाज की आस्था का केन्द्र, जानें उनकी 10 बड़ी बातें

यह हवाई अड्डा 260 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया गया है. हवाई अड्डे का निर्माण दुनिया को इस बौद्ध तीर्थस्थल से जोड़ने की कोशिश के तहत किया गया है. यह हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश और बिहार के निकटवर्ती जिलों के लिए लाभकारी होगा और यह क्षेत्र में निवेश एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी एक अहम कदम है.

यह भी पढें

History of Kushinagar: PM Modi ने किया कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानिए क्यों मशहूर है कुशीनगर, इसका इतिहास क्या है?

History of Uttar Pradesh: कितने किलोमीटर में बसा है यूपी? सबसे बड़ा जिला कौन सा है? यहां जानिए उत्तर प्रदेश के बारे में सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget