एक्सप्लोरर

नए साल के जश्न पर सपा कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत

Mirzapur Crime News: नए साल के जश्न पर मिर्जापुर में एक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या से हड़कंप मच गया. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Mirzapur News Today: मिर्जापुर में नए साल के जश्न की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. सपा कार्यकर्ता को इलाज के वाराणसी ले जाते समय रास्ते मौत हो गई. 

दरअसल, नए साल के जश्न को लेकर मिर्जापुर के हरना की गली सपा कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा (20) ने अपने घर पर छोटे भटूरे की पार्टी आयोजित की थी. इसी दौरान कुछ सामान लेने के लिए प्रियांशु ओझा घर के बाहर गए थे, जहां पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया.

इलाज के लिए जाते समय मौत
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने समाजवादी पार्टी  कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया. हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए घायल प्रियांशु ओझा को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. इलाज के लिए वाराणसी जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

प्रियांशु की मौत से उनके परिजनों और रिश्तेदारों में अफरा तफरी मच गई. परिवार के लोगों ने बताया की प्रियांशु को बहुत बुरी तरह मारा गया है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दीवार समेत आसपास खून के छींटे और जिस्म के हिस्से फैले हुए थे. मृतक प्रियांशु ओझा को सपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है.

सपा ने की कार्रवाई की मांग
समाजवादी पार्टी ने भी प्रियांशु ओझा के हत्यारों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने क्षेत्राधिकारी शिखा भारती को मांगपत्र सौंपा है. मांग पत्र में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है. जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर सपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी.

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने बताया कि ये घटना मिर्जापुर जनपद के थाना कटरा कोतवाली की है. 1 जनवरी 2025 को रात के करीब 09.30 बजे हरना की गली में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी. जिसमें प्रियांशु ओझा के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उनके परिजन तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए.

तीन के खिलाफ नामजद FIR
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने बताया कि प्रियांशु की स्थिति को देखते हुए उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. रास्ते में उसकी मृत्यु हो जाने पर उसे वापस ले आए. उन्होंने बताया कि मृतक के पिता ने तीन अभियुक्तों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी. जिसमें तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए दो लोगों की गिरफ्तारी हो गई है. तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है. अग्रिम कार्रवाई जारी है.

(मिर्जापुर से अनुज श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: क्या BJP के साथ जाने की तैयारी कर रही हैं सपा विधायक पल्लवी पटेल? खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget