एक्सप्लोरर

UP News: ओपी राजभर को गाली देने का विरोध करना नाबालिग को पड़ा भारी, दबंगों ने ली जान

Basti News: बस्ती में सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को गाली देने से मना करना एक लड़के को भारी पड़ गया. दबंगों ने गाली देने से मना करने पर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में गाली गलौज का विरोध करना एक नाबालिग लड़के को बहुत भारी पड़ गया. दरअसल बस्ती में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने एक नाबालिग की जान ले ली. जिसके बाद से पीड़ित पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस ने मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

यह पूरी घटना बस्ती में नगर थाना क्षेत्र के अगईभगाड़ गांव की बताई जा रही है. जहां सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर को गाली देने से मना करने पर दबंगों ने एक नाबालिग लड़के की लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी. मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए लड़के को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

5 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विजय पाल नाम का दबंग मृतक रवि राजभर के घर के पास सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर को गाली दे रहा था. रवि राजभर ने उसे ऐसा करने से रोका, इस पर नाराज विजय पाल अपने साथियों संग वापस आकर रवि राजभर के परिजनों से गाली गलौज करने लगा और इस दौरान विजल पाल और उसके साथियों ने रवि राजभर पर लाठी-डंडों से वार कर उसे घायल कर दिया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

हिरासत में लिए गए 2 अभियुक्त 

फिलहाल मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों में से 2 को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. वहीं अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है. बस्ती के एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दो पक्ष के विवाद के कारण हुई मारपीट में युवक की गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी मौत हो गई. उनका कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जिसमें 5 अभियुक्त नामजद हैं और 2 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम की गई है.

यह भी पढ़ेंः

Nana Patekar Video: फैन को थप्पड़ मारने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई, बताया 'सीन सीक्वेंस का हिस्सा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget