एक्सप्लोरर

यूपीः रायबरेली में दिनदहाड़े गायब हुआ नाबालिग बच्चा, गांव में सनसनी, युवती पर आरोप

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दिनदहाड़े नाबालिग बच्चा गायब हो गया. जिसके बाद परिजनों ने युवती पर आरोप लगाया है.

रायबरेली, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अचानक खेतों से बच्चे के गायब होने से इलाके में सनसनी फैल गई. जिसके बाद पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई. सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों समेत कई लोग युवक की खोजबीन में जुट गए. परिजनों ने गांव की एक युवती पर नाबालिग बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस पूरी रात ढूंढती रही लेकिन बच्चे का कोई सुराग हाथ नहीं लगा. मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुड़वल गांव का है.

दरअसल, यहां कुंडवल गांव का रहने वाला 11 वर्षीय दीपक अपने घर के बाहर खेल रहा था. तभी गांव की एक युवती ने उसे खेत के पास से घास उठाने के लिए कहा और उसे अपने साथ ले गई. काफी समय बीतने के बाद युवती तो वापस आ गई लेकिन उसके साथ गया दीपक वापस नहीं आया. जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. परिजनों ने उस युवती से भी पूछताछ की. जब दीपक का कहीं कोई अता पता नहीं चला तो रात में पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस को जैसे ही एक नाबालिग के अपहरण की सूचना मिली पुलिस के हाथ पांव फूल गए और तत्काल इस घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई. मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय सहित कई थानों की पुलिस पहुंची. घंटों परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई. लेकिन कुछ नतीजा नहीं निकला. उधर विभिन्न थानों की पुलिस बच्चे को खोजने में जुटी रही लेकिन सुबह तक बच्चे का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया.

दूसरी बड़ी घटना गौरतलब है कि लालगंज थाना क्षेत्र की यह दूसरी बड़ी ताबड़तोड़ घटना है. जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. एक नाबालिग के अपहरण की सूचना पर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं. हालांकि पुलिस पूरी शिद्दत के साथ बच्चे को खोजने में जुटी है लेकिन बच्चे का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा. बताते चलें कि बीते 30 अगस्त को पुलिस अभिरक्षा में एक दलित युवक की मौत भी हो चुकी है. जिसमें प्रभारी निरीक्षक सहित दो उप निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने निलंबित भी कर दिया है.

क्या कहते हैं परिजन गायब हुए दीपक की मां बिट्टो का कहना है कि उसे गांव की एक युवती खेत के पास से चारा उठाने के लिए अपने साथ ले गई थी. वह नहीं जा रहा था तो उसे जबरदस्ती ले गई. कुछ देर बाद वह वापस तो चली आई लेकिन मेरा बेटा वापस नहीं आया. वहां जानवर चरा रहे लोगों ने बताया कि कुछ लोग एक गाड़ी में सवार होकर आए थे और दीपक को अपने साथ ले गए.

क्या कहती है पुलिस? रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक का बयान नित्यानंद राय का कहना है कि ग्राम कुंडवल में एक लड़की खेत में घास काटने गई थी. उसके साथ उसका चचेरा भाई भी गया था. लड़की तो वापस आ गई लेकिन लड़का वापस नहीं आया. उसकी तलाश जारी है. जो तहरीर मिलेगी उस आधार पर मुकदमा दर्ज करवा कर कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः

यूपीः मेरठ में थाने के कर्मचारी ने की खुदकुशी, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

यूपीः रामपुर में दो युवकों ने की साथी की हत्या, खेतों में छुपाया शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का पंचर टायर निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत
कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का पंचर टायर निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget