एक्सप्लोरर

Bareilly: खनन रोकने गये एसडीएम पर माफिया का हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस ने दर्ज किया मामला

यूपी के बरेली में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. सोमवार को तड़के एसडीएम कार्रवाई करने के लिये यहां पहुंचे. इस बीच उन पर हमला कर दिया गया.

बरेली: अवैध खनन रोकने गए बरेली के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को खनन माफिया ने घेर लिया, जमकर धक्का-मुक्की की और गोली चलायी. पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी में एसडीएम बाल-बाल बचे, लेकिन बीच बचाव में एसडीएम के कर्मचारियों की हमलावरों ने पिटाई की जिसमें उनका अर्दली, चालक और दो होमगार्ड घायल हो गए.

एक आरोपी गिरफ्तार

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र कुमार ने बताया कि, एसडीएम की सूचना पर इज्जतनगर थाने के निरीक्षक नीरज कुमार बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए. इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया.

उन्होंने बताया कि एसडीएम की तहरीर पर हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने जैसी धाराओं में थाना इज्जतनगर में मामला दर्ज किया गया है.

एसडीएम की तहरीर के मुताबिक सोमवार तड़के करीब पांच बजे एसडीएम विशु राजा को सूचना मिली कि इज्जतनगर के मुड़िया अहमद रजपुरा माफी में अवैध खनन हो रहा है, वह अपनी टीम के साथ खनन रोकने वहां पहुंचे.

रोकने की कोशिश में किया हमला

एसडीएम की गाड़ी देखते ही अवैध खनन करने वाले जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार होने लगे. जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार उनके आगे आकर खड़ी हो गयी जिसमें श्रीपाल मनीष और लालाराम समेत आधा दर्जन लोग सवार थे. आरोप है कि स्कॉर्पियो से उतरते ही हमलावरों ने एसडीएम के साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी.

शिकायत के अनुसार, एसडीएम के कर्मचारियों ने जब हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर, तमंचे व धारदार हथियार से टीम पर हमला कर दिया, जमकर धक्का-मुक्की की और गोली चलायी. हमले में एसडीएम को गोली लगते-लगते बची. हमले में अधिकारी का ड्राइवर प्रेम राज, अर्दली मनोज कुमार और होमगार्ड धर्मपाल और सुरेश पाल घायल हो गए.

ये भी पढ़ें.

Noida: देर रात चल रही थी पार्टी, पुलिस ने छापा मारकर 15 लोगों को किया गिरफ्तार, महामारी एक्ट में केस दर्ज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget