एक्सप्लोरर

मिल्कीपुर में सपा नेता प्रदीप यादव की गुमशुदगी पर बढ़ा बवाल, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Milkipur News: मिल्कीपुर उपचुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने पार्टी के जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव की गुमशुदगी को लेकर सवाल उठाए हैं. सपा ने चेतावनी दी कि अगर वो घर नहीं आए तो पार्टी आंदोलन करेगी.

Milkipur News: उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी के नेता और जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव की गुमशुदगी का मामला तूल पकड़ने लगा है. सपा ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 24 घंटे के अंदर उनकी वापसी होती है तो सपा विरोध प्रदर्शन करेगी. सपा ने आरोप लगाया कि प्रदीप यादव का एसओ देवेंद्र पांडे से विवाद हो गया था जिसके बाद से वो अब तक वापस नहीं लौटे हैं. 

समाजवादी पार्टी ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर पुलिस प्रशासन को विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है. सपा ने लिखा- '24 घंटे में यदि अयोध्या पुलिस ने प्रदीप यादव को सकुशल उनके घर नहीं भेजा तो समाजवादी पार्टी करेगी आंदोलन!' इसके आगे उन्होंने लिखा 'मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य के पति प्रदीप यादव जी से इनायतनगर SO देवेंद्र पांडे ने की थी अभद्रता, कहे थे अपशब्द, अत्यंत निंदनीय। तत्काल संज्ञान लें' 

सपा ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
सपा ने अपनी इस पोस्ट के साथ यूपी की डीजीपी और अयोध्या पुलिस को भी टैग किया है. सपा का आरोप है कि मिल्कीपुर उपचुनाव के दौरान प्रदीप यादव का इनायत नगर के एसओ देवेंद्र पांडेय से विवाद हो गया था, जब देवेंद्र पांडेय ने उनके साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार किया. सपा ने आरोप लगाया कि अब तक प्रदीप यादव अपने घर नहीं पहुँच पाए हैं. सपा ने अपनी पोस्ट के साथ प्रदीप यादव और उनके परिवार की तस्वीर भी शेयर की है. 

समाजवादी पार्टी की ओर से पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर प्रदीप यादव अपने घर नहीं पहुंचे तो सपा के द्वारा  पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं. बता दें कि बुधवार 5 फरवरी को मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी, इस दौरान सपा ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही चुनाव में गड़बड़ी की आशंका भी जताई, सपा की ओर से दिनभर में कई शिकायतें की गई. 

यूपी में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, अब एक जगह मिलेगी देसी, विदेशी और बियर! योगी सरकार का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget