एक्सप्लोरर

आजमगढ़: मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़के ने दंपति को मौत के घाट उतारा, ईंट से किये ताबड़तोड़ वार

आजमगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. घटना के मुताबिक गांव में ही रहने वाले एक मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़के ने घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी.

आजमगढ़. आजमगढ़ जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति की एक मनोरोगी किशोर ने ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी. मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर ने दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किये. घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस की छानबीन में पड़ोस के ही एक मानसिक बीमार किशोर के घटना को अंजाम देने की बात सामने आने पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

घर के बाहर सो रहे थे बुजुर्ग दंपति

आपको बता दें कि आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गढ़ौली गांव निवासी श्रीनाथ मौर्या ( 70 वर्ष ) उनकी पत्नी मैना देवी ( 65 वर्ष ) बीती रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे. इस दौरान रात में पत्थर की पटिया के बड़े टुकड़े से सिर पर वारकर बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई. खून से लथपथ दंपति के शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर पटिया का खून से सना टुकड़ा और कुछ दूर खून के कई निशान मिले.

जब तक पड़ोसी पहुंचे दम तोड़ चुके थे दंपति

ऐसा लग रहा था कि दोनों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से मारा गया है. बताया गया कि दोनों बुजुर्ग दंपतियों पर ताबड़तोड़ प्रहार किया गया, जहां चीख-पुकार पर जब तक परिजन, पड़ोसी मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी कई प्रहार कर चुका था. लोगों ने बुजुर्ग दंपति को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पड़ोस एक विक्षिप्त किशोर रह रहा था, उसके परिजन कमरे में बंद रखते थे, लेकिन रात में किसी तरह बाहर निकल गया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. जब हत्यारोपी की तलाश की गई तो उसे खेत में छिपा हुआ पाया गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके कपड़े खून से रंगे थे, हत्या में प्रयुक्त वस्तु भी बरामद की गई है.

ये भी पढ़ें.

कुशीनगर: घर की दहलीज तक भी नहीं पहुंचे पाये थे कि उजड़ गया गया काजल का सुहाग, पढ़ें ये झकझोर देने वाली खबर

बीजेपी सांसद बोले- यूपी की कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर, अपराध रोकने के लिए चाहिए लोगों का सहयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: राम मंदिर परिसर में ट्रस्ट की बैठक शुरू, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर चर्चा जारी
Live: राम मंदिर परिसर में ट्रस्ट की बैठक शुरू, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर चर्चा जारी
Pilibhit News: 'मिनी पंजाब' को बड़ी सौगात, टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस को जितिन प्रसाद ने दिखाई हरी झंडी
मिनी पंजाब' को बड़ी सौगात, टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस को जितिन प्रसाद ने दिखाई हरी झंडी
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू होने से ठीक पहले क्या 3 बजे का मुहूर्त दे रहा है बड़े प्रशासनिक फैसले का संकेत? आ गई बड़ी भविष्यवाणी
Ram Mandir Trust Meeting: क्या अयोध्या में होने जा रहा है कोई बड़ा फेरबदल?
यूपी का जलालाबाद अब परशुराम पुरी के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट में हुआ फैसला
यूपी का जलालाबाद अब परशुराम पुरी के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट में हुआ फैसला

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
Embed widget