एक्सप्लोरर

कुशीनगर: घर की दहलीज तक भी नहीं पहुंचे पाये थे कि उजड़ गया गया काजल का सुहाग, पढ़ें ये झकझोर देने वाली खबर

काजल और धर्मेंद्र का विवाह हो गया था. उनके परिवार वाले भी बेहद खुश नजर आ रहे थे लेकिन किसी को क्या पता था काल उनका इंतजार कर रहा है. शादी रचाकर अपने परिवार वालों के साथ घर लौट रहे थे कि बीच रास्ते में जबरदस्त हादसा हो गया है.

कुशीनगर. विधि के विधान को शायद कोई नहीं टाल सकता, शायद तभी मंदिर से शादी रचाकर ससुराल लौट रही काजल का सुहाग उजड़ गया. रामकोला थानाक्षेत्र के मां धर्मसमधा देवी मंदिर पर शादी रचाने आयी देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोनौला रामनगर निवासी धर्मवीर की बीस वर्षीया लडकी काजल और तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजी गांव के निवासी कैलाश के लड़के धर्मेंद्र ने हंसी खुशी से मां धर्मसमाधा देवी के मंदिर में शादी रचाई. शादी में दोनों परिवारों ने एक दूसरे को गले मिलकर विदाई की रस्म को पूरा किया. शादी और विदाई की रस्म पूरी होने के बाद दोनों परिवार की महिलाएं तथा वर-वधु एक टैंपो में बैठकर कसया के लिए निकले. लेकिन होनी को कौन टाल सकता है! मंदिर से अभी पांच किमी भी टैंपों से निकली थी कि रास्ते में अमवा मंदिर के नजदीक टैंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई. इस हादसे में पति धर्मेंद्र को गम्भीर चोट लगी और उसकी मां भी घायल हो गई. सूचना मिलते ही ग्रामीणों और साथ में रहे लोगों ने इलाज के लिए रामकोला सीएससी पर लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने पति धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया और मां को इलाज के लिए पडरौना जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

घर लौटते वक्त हुआ हादसा

आपको बता दें कि तरकुलवा थाना क्षेत्र गांव सोनौला रामनगर के धर्मवीर की 20 वर्षीया बेटी काजल की शादी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजी गांव निवासी कैलाश राजभर के 22 वर्ष लड़के धर्मेंद्र से तय हुई थी. कुंडली मिलाने के बाद रामकोला के समीप धर्मसमधा मंदिर पर शादी करने का बात तय हुई. तय समय के मुताबिक दोनों परिवार के लोग रामकोला थाना क्षेत्र के मां धर्मसमधा देवी के मंदिर पर पहुंचे और दोनों वर वधु की शादी विधि-विधान से सम्पन्न हुई. शादी की रस्म पूरी करने के बाद दोनों परिवार हंसी खुशी से टैंपो पर बैठकर कसया के लिए चले. एक टैंपो में पति धर्मेंद्र और उसकी मां विद्यावती देवी तथा पत्नी काजल और उसकी मां शकुंतला देवी व छोटा भाई अमित साथ में बैठकर चल दिए. टैंपो अभी अमवा बाजार के समीप ही पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गई. हादसे में काजल के पति धर्मेंद्र और सासू विद्यावती का पैर टूट गया. इलाज के लिए लोगों की मदद से रामकोला सीएचसी पर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया और घायल विद्यावती देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. अपने पति धर्मेंद्र के शव के पास काजल और उसकी मां शकुंतला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

थानाध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर मे शादी रचाने के बाद एक परिवार थ्री व्हीलर से घर जा रहा था. रास्ते मे अनियंत्रित होकर टैंपो गड्ढे में पलट गई. इस हादसे में पति धर्मेंद्र की मृत्यु हो गई और उसकी मां घायल है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

हाथरस केस: सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर निशाना, बोले- कुछ लोगों के डीएनए में विभाजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget