एक्सप्लोरर

तंत्र मंत्र नहीं लव अफेयर में किया गया सौरभ का कत्ल, मेरठ हत्याकांड की चार्जशीज ने खोले कई राज

UP News: पुलिस ने चार्जशीट में ये माना है कि सौरभ की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी मुस्कान और साहिल नीले ड्रम से पहले उसकी लाश को सूटकेस के पैक कर ठिकाने लगाना चाहते थे.

Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड के बाद साहिल और मुस्कान सौरभ की लाश को नीले ड्रम की बजाय सूटकेस में पैक कर ठिकाने लगाने की तैयारी में थे, लेकिन ये सूटकेस छोटा पड़ गया और इसी वजह से सूटकेस में लाश ठिकाने लगाने के प्लान को दोनों ने कैंसिल कर दिया. ये जिक्र सौरभ हत्याकांड की फाइनल हुई चार्जशीट में किया गया है. ये चार्जशीट करीब 1000 पन्नों की बताई जा रही है.

तीन मार्च को मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड की पुलिस ने फाइनल चार्जशीट तैयार कर ली है. पुलिस ने चार्जशीट में ये माना है कि सौरभ की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी मुस्कान और साहिल नीले ड्रम से पहले उसकी लाश को सूटकेस के पैक कर ठिकाने लगाना चाहते थे, जब टुकड़ों में की गई लाश को सूटकेस में रखा गया तो वो छोटा पड़ गया, इसके बाद लाश को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया गया. पुलिस ने सूटकेस से हड्डी का टुकड़ा बरामद किया है. साथ ही सूटकेस में खून भी लगा हुआ था. ये सूटकेस बेड बॉक्स से बरामद किया गया था.

तंत्र मंत्र नहीं लव अफेयर में किया गया सौरभ का कत्ल
सौरभ हत्याकांड की चार्जशीट में पुलिस ने साहिल और मुस्कान के बयानों के आधार पर दावा किया है सौरभ कि हत्या तंत्र मंत्र के चक्कर में नहीं हुई है. मुस्कान में अपने बयानों में कहा कि आठवीं क्लास तक साहिल और हम साथ पढ़े. सौरभ नौकरी के चक्कर में विदेश चला गया. इसके बाद साहिल और मुस्कान फिर संपर्क में आ गए. दोनों की नजदीकिया इस कदर बढ़ी की सौरभ को रास्ते से हटाने की ठान ली. आखिरकार साहिल और मुस्कान ने सौरभ का बेरहमी से कत्ल कर दिया.

पहले नींद की गोली खिलाई, फिर चाकू से वार कर हत्या और शरीर के कर दिए टुकड़े
ब्रह्मपुरी थाना इलाके में तीन मार्च को की गई सौरभ की हत्या की जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें ये जिक्र किया है कि 3 मार्च की रात को मुस्कान ने अपने पति सौरभ को नींद की गोली खिलाकर बेहोश किया और फिर दोनों ने चाकू से उसके सीने पर वार कर मौत के घाट उतार दिया.

इसके बाद बाथरूम में ले जाकर सौरभ की गर्दन और उसकी कलाइयां काटी गई. फिर लाश को सूटकेस में रखा गया. काफी मशक्कत करने के बाद भी जब पूरी लाश सूटकेस में नहीं आई तो फिर उसे नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया गया. सौरभ और मुस्कान लाश को सूटकेस में भरकर नाले में फेंकना चाहते थे. चार्जशीट में ये बात शामिल की गई है.

जहां से खरीदे चाकू, उस दुकानदार का नाम भी चार्जशीट में शामिल
मुस्कान और साहिल ने जिस फल काटने के चाकू से सौरभ की हत्या की, वो चाकू ब्रह्मपुरी थाना इलाके के सिंघल बर्तन स्टोर से खरीदा गया था. दुकानदार से जब पूछताछ की गई तो उसने कहा सैकड़ों दुकानदार आते हैं, लेकिन जब मुस्कान का फोटो दिखाया गया तो दुकानदार पहचान गया कि फल काटने वाले चाकू ये महिला लेकर गई थी.

पुलिस ने स्टोर के मालिक के बयान को भी चार्जशीट में शामिल किए हैं. इसी के साथ ही जली कोठी में जिस सैफुद्दीन के यहां से नीला ड्रम खरीदा गया और शारदा रोड की जिस नेशनल सीमेंट से सीमेंट और रेत खरीदा गया उन दुकानदारों ने भी मुस्कान की पहचान की है. पुलिस ने सौरभ हत्याकांड की जो चार्जशीट पुलिस ने तैयार की है वो करीब 1000 पन्नों की है. इस चार्जशीट पर एएसपी अंतरिका जैन ने अपनी मुहर लगा दी है. इस चार्जशीट को मंगलवार को कोर्ट में दाखिल किया जा सकता है.

(मेरठ से सनुज शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 'दुश्मन की छाती पर चढ़कर देना चाहिये जवाब', पाकिस्तान पर भड़के अखिलेश के सांसद अवधेश प्रसाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget