एक्सप्लोरर

'दुश्मन की छाती पर चढ़कर देना चाहिये जवाब', पाकिस्तान पर भड़के अखिलेश के सांसद अवधेश प्रसाद

India Pakistan Ceasefire: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद युद्ध रुक गया है. लेकिन पाकिस्तान की तरफ से युद्ध विराम उल्लंघन पर सांसद अवधेश प्रसाद पाकिस्तान को चेतावनी दी है.

India Pakistan Ceasefire News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तानव के बीच शनिवार को शाम 5 बजे सीजफायर की घोषणा हुई. हालांकि पाकिस्तान की तरफ से तीन घंटे बाद ही सीजफायर का उल्लंघन किया गया. वहीं भारत पाकिस्तान के मध्य हुए सीजफायर समझौते पर सपा नेता और उत्तर प्रदेश की फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा सीट से सांसद अवधेश प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है.  

एएनआई से बातचीत में सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, 'सीजफायर ठीक है, क्योंकि युद्ध विशानकारी होता है लेकिन युद्ध स्वाभिमान और सम्मान से जुड़ा भी रहता है.' उन्होंने कहा कि अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि पाकिस्तान हिमाकत कर रहा है. वो अपनी हैसियत से ज्यादा सोच रहा है. 

पाक को अपनी बर्बादी से बचना चाहिये- सांसद
पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि, अभी भी वक्त है, पाकिस्तान को सीजफायर का सम्मान करना चाहिये. अपने विनाश से बचना चाहिये, अपनी बर्बादी से बचना चाहिये. अगर वो (पाकिस्तान) ऐसा नहीं करता है तो हमारे देश की सेना पाकिस्तान को बर्बाद करने में सक्षम है.

पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने जहां आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है, उनको तबाह करने में हमारी सेना सक्षम है. अवधेश प्रसाद ने कहा कि हमारे देश की सेना का गौरवशाली इतिहास है और दुनियां के लोग हमारे देश की सेना का लोहा मानते हैं. भारतीय सेना के आगे पाकिस्तान की सेना कुछ नहीं है.

दुश्मन की छाती पर चढ़कर देना चाहिये जवाब
अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज के दिन हमें अपने नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की याद आती है, जब वे देश के रक्षामंत्री थे, तब उन्होंने कहा था कि अगर दुश्मन देश जब हमारी सेना पर, हमारी सीमा पर हमला करे तो उसकी छाती पर चढ़कर जवाब देना चाहिये.

'अपने आपको बर्बाद करना चाहता है पाकिस्तान'
सीजफायर होने के बाद भी पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन किये जाने के सवाल पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान गलत फहमी में है और वह अपनी बर्बादी को न्यौता दे रहा है. सपा सांसद ने आगे कहा कि देश में और देश की आजादी में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है. झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई इसका बड़ा उदाहरण हैं.  उन्होंने कहा कि 'कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने देश के गौरव इतिहास को दोहराने का काम किया है, मैं उनका स्वागत करता हूं...'

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन के बीच सपा नेता ने PAK को दी हिदायत, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget