एक्सप्लोरर

पति-पत्नी की एक ही जिले में पोस्टिंग अब जरूरी नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला

Lucknow News: याचिका प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर में कार्यरत एक अभियंता ने दायर की थी, जिसकी पत्नी भी राज्य सेवा में है और उसकी तैनाती भी कानपुर में ही है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए कहा है कि सरकारी नौकरियों में कार्यरत पति-पत्नी की एक ही जिले में तैनाती अनिवार्य नहीं है. यह केवल एक सुविधा है, न कि उनका अधिकार. यह फैसला न्यायमूर्ति अंजनी कुमार श्रीवास्तव की एकल पीठ ने सुनाया, जिसमें राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कार्यरत एक अभियंता की याचिका खारिज कर दी गई.

बता दें कि याचिका प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर में कार्यरत एक अभियंता ने दायर की थी, जिसकी पत्नी भी राज्य सेवा में है और उसकी तैनाती भी कानपुर में ही है. याची ने दोनों की एक ही जिले में तैनाती की मांग की थी. ताकि दोनों पति-पत्नी एक ही स्थान पर कार्य कर सकें. हालांकि, राज्य सरकार ने नई स्थानांतरण नीति 2024-25 का हवाला देते हुए कहा कि पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में हों तो उनकी एक जिले में तैनाती की कोशिश की जा सकती है, लेकिन यह एक सुविधा है, अधिकार नहीं. विभागीय जरूरतों को प्राथमिकता दी जाती है.

कोर्ट का फैसला

न्यायमूर्ति अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने सरकार की दलीलों को सही माना और कहा कि पति-पत्नी की एक ही जिले में तैनाती सुनिश्चित करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि स्थानांतरण नीति में दी गई सुविधा प्रशासनिक सुविधा के आधार पर लागू होती है, न कि हर स्थिति में अनिवार्य है. इस आधार पर याचिका को खारिज कर दिया गया.

क्या है नई स्थानांतरण नीति 2024-25 ?

राज्य सरकार की ओर से पेश की गई जानकारी के अनुसार, 2024-25 की स्थानांतरण नीति में यह प्रावधान है कि जहां संभव हो, पति-पत्नी दोनों की तैनाती एक ही जिले में करने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन विभागीय कार्यभार और प्रशासनिक जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी. इस नीति को कोर्ट ने उचित ठहराया और कहा कि यह कर्मचारियों के हित के साथ-साथ प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के लिए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget