एक्सप्लोरर

अंतरराष्ट्रीय मोबाइल लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित सात गिरफ्तार, करोड़ों रुपए के मोबाइल-लैपटॉप बरामद

मेरठ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस गिरोह के 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से करोड़ो रुपये के मोबाइल व लैपटॉप बरामद किये गये।

मेरठ, एबीपी गंगा। पिछले काफी समय से यूपी सहित देश के तमाम राज्यों की पुलिस का सिरदर्द बने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल और लैपटॉप लुटेरों के गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने सरगना सहित सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एडीजी प्रशांत कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि आरोपी देश के तमाम राज्यों से मोबाइल लूटकर उन्हें विदेशों में सप्लाई करते थे। आरोपियों के कब्जे से एक करोड़ से अधिक की कीमत के लूट के मोबाइल और लैपटॉप सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

एडीजी प्रशांत कुमार और एसएसपी अजय साहनी ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता करते हुए लुटेरों के इस गिरोह का सनसनीखेज खुलासा किया। एडीजी ने बताया कि कंकरखेड़ा पुलिस और सर्विलांस सेल ने संयुक्त प्रयास करते हुए गिरोह के साथ शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना शरद गोस्वामी है। जिसके साथ इरफान, अमरीश, अमित गोस्वामी, अभिषेक, शलभ और आलिब को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से देश के विभिन्न राज्यों से लूटे गए 280 मोबाइल, 6 लैपटॉप, एक टेबलेट, हथियार और कारतूस व दो कार बरामद की गई है। बरामद मोबाइल और लैपटॉप की कीमत करोड़ों में है। एडीजी ने बताया कि लुटेरों का यह गिरोह काफी बड़ा है। पूरे देश में इस गिरोह के लगभग 100 से अधिक सदस्य काम कर रहे हैं। जिनमें से 13 बदमाशों को चिन्हित कर सात को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि बदमाशों का यह गिरोह उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और देश के अन्य राज्यों में मोबाइल और लैपटॉप लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। इसके बाद गिरोह के सदस्य लूटे गए मोबाइल या लैपटॉप की फोटो गिरोह के सरगना शरद गोस्वामी को व्हाट्सएप करते थे। शरद इन फोटो पर लूट के माल की कीमत डालकर उन्हें आगे खरीदारों को फॉरवर्ड कर देता था। लूट के मोबाइलों की खेप सौ सौ की संख्या में तैयार की जाती थी। इसके बाद उसके बंडल बनाकर इसे अन्य राज्यों या विदेशों में सप्लाई कर दिया जाता था।

एसएसपी ने बताया कि बदमाशों का यह गिरोह नेपाल, चाइना और दुबई सहित कई अन्य देशों में लूट और चोरी के मोबाइल व लैपटॉप ठिकाने लगाता था। इस पूरे मामले में पुलिस विभाग के भी कई लोग शामिल रहे हैं। एडीजी ने बताया कि लुटेरों का यह गिरोह अब तक करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर चुका है। उत्तर प्रदेश में पहली बार चोरी और लूट के मोबाइल व लैपटॉप की इतनी बड़ी रिकवरी हुई है। अधिकारी फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget