एक्सप्लोरर

Meerut News: बीजेपी नेता के भांजे पर हमला करने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार, मेरठ पुलिस की दबिश जारी

UP News: पुलिस की जांच में ये बात निकलकर सामने आई है कि विशाल के दोस्त कार्तिक उर्फ गोल्डी की युगम चौधरी और अंश से शादी सामरोह के दौरान कहासुनी के बाद रंजिश हो गई थी.

Meerut News: मेरठ में भाजपा नेता दीपक शर्मा के भांजे विशाल पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों में से एक की गिरफ्तारी हो गई है. मेरठ पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है जिन आरोपियों की पहचान हो गई है उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

मामला 25 दिसंबर की रात का है. मेरठ के देहली गेट थाना इलाके के शहर घंटाघर का रहने वाला विशाल अपने दोस्त के साथ मेरठ महोत्सव में शामिल होने गया था. मेरठ महोत्सव के समापन पर वो अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तभी जेलचुंगी चौराहे के पास उसे और उसके दोस्त को घेरकर करीब आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने पीटना शुरू कर दिया. दोस्त तो जैसे-तैसे भाग निकला, लेकिन विशाल को तब तक पीटा गया जब वो बेहोश नहीं हो गया. लहूलुहान हालत में विशाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी. 

नोएडा से एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
विशाल अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है. पुलिस को हमला करने वाले एक आरोपी  युगम चौधरी की लोकेशन नोएडा में मिली तो पुलिस की एक टीम वहां के लिए रवाना कर दी गई. पुलिस ने युगम चौधरी को  नोएडा से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उसका साथी अंश अभी तक भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है. अंश और उसके साथ मिलकर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस को कई लोगों के बारे में जानकारी भी मिल गई है.

पुलिस की जांच में ये बात निकलकर सामने आई है कि विशाल के दोस्त कार्तिक उर्फ गोल्डी की युगम चौधरी और अंश से शादी सामरोह के दौरान कहासुनी के बाद रंजिश हो गई थी. मेरठ महोत्सव के आखिरी दिन अंश और युगम चौधरी भी मेला देखने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि कार्तिक उर्फ गोल्डी ने फोन करके अंश को बाहर बुलाया था. इसके बाद कार्तिक उर्फ गोल्डी और अंश और युगम चौधरी पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसके बाद कार्तिक उर्फ गोल्डी भाग निकला था, लेकिन कार्तिक का साथी विशाल हत्थे चढ़ गया था. आरोप है कि अंश, युगम चौधरी और इनके कई साथियों ने विशाल को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया था. इस मामले में मेडिकल थाना इलाके में मुकदमा दर्ज कराया गया था.

एसपी सिटी बोले, जल्द पकड़े जाएंगे बाकी आरोपी
बीजेपी नेता दीपक शर्मा के भांजे विशाल पर हुए जानलेवा हमले में एक आरोपी युगम चौधरी हत्थे चढ़ गया है. एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. युगम चौधरी से पूछताछ में कई बातें निकलकर सामने आई हैं और शादी समारोह में हुई कहासुनी इस हमले के पीछे की बडी वजह है. युगम चौधरी से उन लोगों के नाम भी पता चल गए हैं जो हमलें में शामिल थे, टीम लगी हुईं हैं जल्द बाकी आरोपी भी गिरफ्त में होंगे.

ये भी पढ़ें: अगले साल राहुल गांधी से अधिक सफल होंगी बहन प्रियंका, ज्योतिषियों ने सीएम योगी और अखिलेश के लिए किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget