एक्सप्लोरर

मेरठ की सड़कों पर थूकने और कूड़ा जलाने वाले हो जाएं सावधान! नगर निगम वसूलेगा इतना जुर्माना

UP News: मेरठ नगर निगम के नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली. नगरायुक्त ने जब पूछा कि आखिर अब तक कितने लोगों पर जुर्माना लगाया गया तो अधिकारी झांकने लगे.

Meerut News: मेरठ की सड़कों पर गुटखा खाकर पीक मारने वाले, थूकने वाले, कूड़ा जलाने वाले या सड़कों को कैसे भी गंदा करने वाले सावधान हो जाएं. मेरठ नगर निगम ने ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर ली है और जुर्माना भी बड़ा लगेगा. नगर निगम अब तक भले ही इसको लेकर ढ़िलाई बरत रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने निर्देश दे दिए हैं कि सड़कों को गंदा करने वालों पर एक्शन करें.

मेरठ नगर निगम ने शहर की सड़कों को गंदा करने वालों पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर ली है. ये जुर्माना 50 रूपये से शुरू होकर पांच हजार रुपये तक का होगा. जुर्माने की रकम तुरंत वसूलने के भी निर्देश दिए हैं. नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कह दिया गया मामले की गंभीरता समझें और शहर की सड़कों को गंदा करने वाले और थूकने वालों को अब न बख्शा जाए. उनसे जुर्माना वसूला जाए, इसी के साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जाए कि ये शहर आपका है और इसे साफ रखना आपकी भी जिम्मेदारी है.

नगरायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

मेरठ नगर निगम के नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली. नगरायुक्त ने जब पूछा कि आखिर अब तक कितने लोगों पर जुर्माना लगाया गया तो अधिकारी बगले झांकने लगे. नगरायुक्त इस बात पर काफी नाराज भी हुए. उन्होंने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को निर्देश दिए कि तमाम सफाई निरीक्षक और अन्य अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दें और जो भी सड़कों को गंदा करता मिले उससे जुर्माना वसूला जाए. जुर्माने की रसीद भी सौंपने के निर्देश दे दिए गए हैं.

बाजारों में लगे सीसीटीवी से भी ढूंढ़े जाएंगे थूकने वाले

स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर मेरठ नगर निगम बेहद गंभीर नजर आ रहा है. स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम अपनी रैंक सुधारना चाहता है. नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने निर्देश दिए हैं कि जिन भी बाजारों में सीसीटीवी लगे हैं और वहां पर सड़कों पर कूड़ा, थूकना, कूड़ा जलाने की शिकायतें आती हैं, तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से भी ऐसे लोगों को चिन्हित करें और व्यापारियों को सहयोग लें. जो भी लापरवाही कर रहा है और शहर को गंदा कर रहा है उसके खिलाफ जुर्माना जरूर लगाएं. 

नगर निगम के कर्मचारी रात दिन शहर को साफ करने में जुटे हैं और कुछ लोग शहर की सड़कों को गंदा कर रहें हैं. प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि हम अब रियायत देने के मूड में नहीं है और अब सड़कों पर कूड़ा फेंकने, कूड़ा जलाने वाले या गुटखा खाकर पीक मारने वालों से जुर्माना वसूलेंगे.

'ये है सीएम के दरबार की सच्चाई', नाराज बस ड्राइवर टावर पर चढ़ा तो अखिलेश ने सुनाई खरी-खरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget