एक्सप्लोरर

'ये है सीएम के दरबार की सच्चाई', नाराज बस ड्राइवर टावर पर चढ़ा तो अखिलेश ने सुनाई खरी-खरी

UP News: अलीगढ़ में अपनी मांगों को लेकर यूपी परिवहन निगम का एक ड्रावर अचानक टावर पर चढ़ गया. इस घटना को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक व्यक्ति अपनी मांगों को लेकर टावर पर चढ़ गया. इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर ड्राइवर को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा. जिसकी पहचान राजू सैनी के रुप में हुई और वह यूपी परिवहन में चाक के पद पर तैनात है.

इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरा. सोशल मीडिया पर पोस्ट एक संदेश में अखिलेश यादव ने कहा कि यह है ये है उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के तथाकथित दरबार की सच्चाई, जहां कोई सुनवाई नहीं होती है.

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आगे लिखा, "हम उस फरियादी से आग्रह करते हैं कि आइंदा अपना जीवन खतरे में न डालें." उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर तंज सकते हुए कहा, "उनके हृदय में न दया है, न करूणा, न ही प्रेम उनके सामने गुहारने- पुकारने से क्या फायदा है?"

अखिलेश यादव ने कहा कि "आशा है शासन- प्रशासन उस व्यक्ति के साथ कोई अवांछित व्यवहार नहीं करेगा और उसकी समस्या का समाधान करेगा." योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "फरियादी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा."

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अलीगढ़ के अतरौली डिपो पर तैनात राजू सैनी नाम का एक चालक अपनी मांगों को लेकर टावर पर चढ़ गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने क्रेन के सहारे उसे नीचे उतारा. 

ड्राइवर राजू सैनी ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत उसने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी की थी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. सीएम के जनता दरबार में दी गई शिकायत में राजू सैनी ने बताया कि अधिकारियों के जरिये चालक- परिचालक के साथ जबरन वसूली की जाती है. 

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि एआरएम और इंचार्ज नीलम प्रवीण पंडित ने मुझसे दो बार मारपीट की. राजू सैनी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि अतरौली डिपो में जबरन खराब गाड़ियों के संचालन करने का दबाव बनाया जाता है और नौकरी से निकालने के बहाने 10 हजार रुपये वसूले जाते हैं.

'सैलरी से काट लिए जाते हैं पैसे'
ड्राइवर राजू सैनी के मुताबिक, अधिकारी डीजल चोरी का आरोप लगाकर उसकी सैलरी से पैसे की कटौती करते हैं. यहां बहुत बड़े पैमाने पर लूट होती है. चालक- परिचालक सरकारी होने की उम्मीद में उनका पूरा घर तबाह हो जाता है. 

शिकायतकर्ता के मुबातिक, बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते और भूख से तड़पते हैं, जिसकी वजह से कई चालक- परिचालक ने आत्महत्या कर ली. शिकायकर्ता ने बताया कि वह लगातार पांच सालों से कार्रवाई के लिए गुहार लगा रहा है पर आज तक कोई लाभ नहीं मिला.    

चालक के पत्नी ने की ये मांग
राजीव सैनी की पत्नी भावना ने मीडिया को बताया कि उसके पति के साथ रोडवेज के अधिकारी मारपीट करते हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले की विभाग के साथ अन्य जगहों पर भी शिकायत की गई थी, लेकिन आश्वासन के बाद आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. 

भावना ने बताया कि पैसों की किल्लत की वजह से उनका बेटा बीएससी नहीं कर पाया, हर महीने में उनके पति की सैलरी दो से तीन हजार आती है. इतने कम पैसों में वह घर चलाए या अपने बच्चों को पढ़ाए. उन्होंने अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए परिवहन मंत्री और अधिकारियों से मिलने की मांग की. 

ये भी पढ़ें: 'खाद की कमी से किसान परेशान', डिंपल यादव ने वीडियो शेयर कर पूछा- कौन मंत्री है जिम्मेदार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget