एक्सप्लोरर

UP News: मेरठ में छापेमारी के दौरान 70 किलो बारूद बरामद, अवैध रूप से पटाखे बनाने का चल रहा था धंधा

Meerut News: मेरठ के देहात इलाके में मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर 70 किलो बारूद और पटाखा बरामद किया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी नफीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Meerut News: मेरठ के देहात इलाके मवाना में पुलिस ने छापा मारकर बारूद का ढेर बरामद किया है. इसी के साथ ही अवैध रूप से बने पटाखे और बिना बारुद के पटाखे भी बरामद किए गए हैं. पुलिस को पूछताछ में कई बड़े सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस और बड़ा खुलासा भी कर सकती है. ये वही सठला गांव है, जहां करीब एक साल पहले अवैध रूप से पटाखे बनाते समय विस्फोट हो गया था और पूरा मकान जमीदोज हो गया था.

मवाना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सठला गांव में बारूद का ढेर है और अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे हैं. इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. पुलिस ने इस सूचना के आधार पर नफीस के घर पर छापा मारा तो सूचना बिल्कुल सटीक निकली. पुलिस ने 70 किलो बारूद, 34 पेटी अवैध पटाखे, 6 गत्ते अर्द्ध निर्मित पटाखे बरामद किए हैं. पुलिस ने आबादी से दूर गड्ढा खोदकर इन पटाखों और बारूद को दबा दिया है. अब सवाल उठ रहा है कि पटाखे बनाने समय यदि विस्फोट हो जाता और कोई बड़ी घटना हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता.

एक साल पहले यहां हो चुका है हादसा
मेरठ के मवाना थाना इलाके का सठला गांव एक साल पहले तेज धमाकों से दहल उठा था. जब धुआं हटा और शोर थमा था तो पूरा मकान जमीदोज हो गया था. घटना साल 2023 में 21 जुलाई की थी. सठला में अकरम और मुकद्दम का मकान गयासुद्दीन ने किराए पर ले रखा था. यहां अवैध रूप से पटाखे बनाते वक्त विस्फोट हो गया था. पड़ोसी मजरूम के घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी. इस विस्फोट के बाद पूरा गांव दहशत में था. इस घटना के बाद कई दिन पुलिस ने दबिश भी दी थी, लेकिन बात पुरानी हुई तो पुरानी घटना को नजरअंदाज कर दिया गया.

अवैध रूप से पटाखे बनाने वाले पर मुकदमा दर्ज
मवाना थाना पुलिस ने अवैध पटाखे बनाने के मामले में आरोपी नफीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मवाना थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि नफीस की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है. नफीस अवैध रूप से पटाखे बना रहा था. और कौन कौन लोग इसमें शामिल हैं उन पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सपा विधायक इरफान सोलंकी का आगजनी मामले में फिर टला फैसला, जानें क्या है नई तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में PM आवास योजना के लिए योगी सरकार का अहम निर्णय, EWS और LIG श्रेणी वालों की बल्ले-बल्ले
UP में PM आवास योजना के लिए योगी सरकार का अहम निर्णय, EWS और LIG श्रेणी वालों की बल्ले-बल्ले
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
UPSC 2025 में बाराबंकी का जलवा, जिले के तीन होनहारों ने लहराया सफलता का परचम
UPSC 2025 में बाराबंकी का जलवा, जिले के तीन होनहारों ने लहराया सफलता का परचम
UP के मदरसों में बड़े बदलाव, अब यूनिवर्सिटीज देंगी डिग्री! 53 साल पुराने एक्ट में होगा संशोधन
UP के मदरसों में बड़े बदलाव, अब यूनिवर्सिटीज देंगी डिग्री! 53 साल पुराने एक्ट में होगा संशोधन

वीडियोज

AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump
Oil Crisis: तेल को लेकर मचे हाहाकार के बीच पुतिन ने किसको दिया ऑफर? | US Israel Iran War | Trump
Pakistan Oil Crisis: युद्ध ने निकाला शहबाज का तेल ! | Iran-Israel War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget