एक्सप्लोरर

मेरठ-लखनऊ के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, PM Modi शुभ मुहूर्त में करेंगे इसका वर्चुअल उद्घाटन

UP News: इस ट्रेन से मेरठ और लखनऊ के लोगों को काफी फायदा होगा.वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ से लखनऊ तक का सफर 7 घंटा 10 मिनट में पूरा करेगी. वहीं इसका किराया लगभग 1800-2000 रुपये होगा.

Meerut News: मेरठ वासियों को रेलवे की तरफ से बड़ी सौगात मिलने जा रही है. मेरठ से लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का 31 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त उद्घाटन करेंगे, उसका शुभ मुहूर्त पता चल गया है, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बता दिया है कि 31 अगस्त को किस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे और इसके बाद मेरठ वालों को लखनऊ जाने का एक और प्लेटफार्म मिल जाएगा. 

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई ने वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन का समय बता दिया है. उनका कहना है कि पीएम मोदी संभवत 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुभारंभ करेंगे. पीएम मोदी वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे. उनका कहना है कि मेरठ के साथ साथ साथ लखनऊ वासियों को भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा. लोगों की बड़ी मांग 31 अगस्त को पूरी होने जा रही है और लखनऊ के लिए अब सुबह के वक्त भी ट्रेन मिल सकेगी.

31 अगस्त को बड़ी संख्या में सिटी स्टेशन पहुंचे लोग
वंदे भारत एक्सप्रेस अब मेरठ से लखनऊ तक भी रफ्तार भरेगी. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोगों से अपील की है कि 31 अगस्त को समय से काफी पहले सिटी स्टेशन पहुंच जाएं और इस खुशनुमा पल की गवाह बने. उन्होंने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर ये जानकारी साझा की है जिसमे 12 बजे वर्चुअल उद्घाटन और लोगों से बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंचने की अपील की है. बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस को मेरठ से लखनऊ तक चलवाने के लिए राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बड़े प्रयास किए थे और आखिरकार उनके प्रयासों को सफलता मिल ही गई.

1,800 से 2,000 के बीच रह सकता है किराया
वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन में के किराए की बात करें तो एसी का किराया 1800 रुपए से 2000 रुपए रहने की संभावना है. नौचंदी एक्सप्रेस में एसी प्रथम का लखनऊ तक किराया 1745 रुपए के करीब है, जबकि राज्यरानी एक्सप्रेस में एसी सेकंड का किराया 1100 रुपए है. बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ से लखनऊ तक का सफर 7 घंटा 10 मिनट में पूरा करेगी.

सुबह मेरठ से चलेगी, दोपहर में लखनऊ पहुंचेगी
राज्यरानी एक्सप्रेस के बाद मेरठ से लखनऊ के लिए एक और ट्रेन मिल गई है...नमो भारत हाई स्पीड ट्रेन के संचालन से मेरठ और आसपास के लोगों को काफी फायदा होगा. नमो भारत का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. नमो भारत मेरठ के सिटी स्टेशन से सुबह 6:35 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी. सबसे बड़ी बात ये है कि सुबह के वक्त लखनऊ के लिए ट्रेन मिलने से लोगों की उम्मीदों को नए पंख लगेंगे. सुबह के वक्त इस ट्रेन का संचालन होने से भी काफी लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: UP Mainpuri Death Case:फर्रुखाबाद के बाद मैनपुरी में दो छात्राओं की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget