एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में लव जिहाद के सवाल पर बवाल, जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्यों ने BJP सांसद को धकिया कर भगाया

Meerut News: जगद्गुरु शंकराचार्य ने आरएसएस नेता का जिक्र करते हुए लव जिहाद को लेकर टिप्पणी की जिस पर आरएसएस नेता ने आपत्ति जताई, जिसके बाद वहां जमकर बवाल हो गया.

Love Jihad: मेरठ के राजराजेश्वरी मंदिर में बुधवार को जगद्गुरु शंकराचार्य पहुंचे, जहां लव जिहाद (Love Jihad) को लेकर हुए सवाल के बाद जमकर बवाल हुआ. आरएसएस (RSS) के एक वरिष्ठ नेता पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए जगद्गुरु से भिड़ गए. जिसके बाद शंकराचार्य के शिष्यों ने आरएसएस पदाधिकारी समेत उनसे मिलने पहुंचे बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल (Rajendra Agarwal) को भी धकिया कर बाहर निकाल दिया. घटना को लेकर जहां जगद्गुरु शंकराचार्य ने आरएसएस पदाधिकारी और भाजपा सांसद पर गंभीर आरोप लगाए हैं तो वहीं बीजेपी सांसद ने भी जगद्गुरु शंकराचार्य के आचरण को एक संत का आचरण ना बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है. 

दरअसल ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को सम्राट पैलेस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में पहुंचे थे. जहां वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान लव जिहाद को लेकर पूछे गए एक सवाल पर जगद्गुरु ने कहा कि वर्तमान समय में बदलते सामाजिक परिवेश के चलते लव जिहाद जैसी घटनाएं हो रही हैं. पुराने समय में बच्चों को शुरू से ही उनके धर्म और समाज की कुरीतियों के विषय में जानकारी देते हुए अपने ही धर्म में शादी करने की बात समझाई जाती थी, लेकिन आज के समय में लड़के और लड़की एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं. हर धर्म के युवक-युवती साथ रहते हैं. जिसके चलते प्रेम संबंध बनते हैं और बाद में गैर धर्म में शादियां भी होती हैं. 

लव जिहाद के मुद्दे पर हंगामा

जगद्गुरु शंकराचार्य कहा कि भाजपा की ही बात करें तो जहां तमाम भाजपाई लव जिहाद को लेकर विरोध के ढोल पीटते हैं तो वहीं दूसरी ओर आरएसएस के वरिष्ठ नेता रामलाल की बेटी जब मुस्लिम धर्म के एक युवक से शादी करती है तो खुद पीएम मोदी उसे आशीर्वाद देने जाते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे हालात में आज के युवा इन शादियों को अपना आदर्श क्यों ना मानें? जब देश का प्रधानमंत्री खुद ऐसे जोड़ों को आशीर्वाद देने जा रहा है. 

जगद्गुरु शंकराचार्य ने जब ये बात कही तो वहां आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद भारती भी मौजूद थे. उन्होंने शंकराचार्य की बात पर विरोध जताते हुए कहा कि आरएसएस पदाधिकारी रामलाल अविवाहित हैं और उनकी कोई बेटी ही नहीं है. जिस पर जगद्गुरु शंकराचार्य ने बताया कि पीएम मोदी रामलाल की भतीजी को आशीर्वाद देने के लिए गए थे और भतीजी भी बेटी के ही समान होती है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच गर्मा-गर्मी हो गई. जिसके बाद जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्यों ने आरएसएस पदाधिकारी विनोद भारती को हॉल से बाहर निकाल दिया. 

ये भी पढ़ें- UP Crime: बस्ती में मुनादी कराकर टेरर फंडिंग के आरोपी की संपत्ति कुर्क, रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबार से की थी कमाई

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
गोंडाः इंस्टाग्राम ने भेजा सुसाइड अलर्ट, पुलिस ने ऐसे बचाई युवक की जान
गोंडाः इंस्टाग्राम ने भेजा सुसाइड अलर्ट, पुलिस ने ऐसे बचाई युवक की जान
बस्ती में रेप पीड़िता को पुलिस ने थाने से भगाया? DIG के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज
बस्ती में रेप पीड़िता को पुलिस ने थाने से भगाया? DIG के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान, 403 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान, 403 सीटों पर लड़ेगी पार्टी

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget