एक्सप्लोरर

1700 जरूरतमंदों को वितरित होगा निशुल्क राशन, Lockdown के दौरान मेरठवासियों को न हो कोई दिक्कत; इसके लिए क्या है तैयारी

1700 जरूरतमंदों को निशुल्क राशन वितरित होगा। Lockdown के दौरान मेरठवासियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।

मेरठ, एबीपी गंगा। यूपी के मेरठ जिले में 1700 जरूरतमंदों को निशुल्क राशन वितरित होगा। इसको लेकर प्रशासन ने माकूल व्यवस्था की है। आमजन को घर पर राशन, फल, सब्जी दूध व दवा के वितरण के लिए प्रशासन के द्वारा ये व्यवस्था की गई है। बता दें कि राशन व खाने-पीने की अन्य चीजें बिग बाजार आपके घर तक पहुंचाएगा।

21 दिन का लॉकडाउन, नहीं होगी खाने-पीने की चीजों में किल्लत

कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन का बुधवार को जनपद में व्यापक असर देखा गया। वहीं, आमजन की सहूलियत के दृष्टिगत उनको सुलभता से राशन, दूध, फल, सब्जी ,दवाइयां आदि के वितरण के लिए बचत भवन में युद्ध स्तर पर बैठकर आयोजित की गई। जिसमें दवा विक्रेताओं, राशन वितरण, दूध विक्रेताओं, फल-सब्जी विक्रेताओं व एनजीओ प्रतिनिधि के साथ विभिन्न बैठकें आयोजित की गईं। बचत भवन में मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न एनजीओ संगठन और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 'मेरा शहर, मेरी पहल' व अन्य संस्थाओं द्वारा स्वेच्छा से जरूरतमंद करीब 17 लोगों को विभिन्न स्थानों पर जैसे झोपड़पट्टी शास्त्री नगर गंगा नगर के झोपड़पट्टी ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक लोहिया नगर में व अन्य विभिन्न स्थानों पर 1700 लोगों को मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। मुफ्त राशन वितरण में 2 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो दाल, आधा किलो नमक, विभिन्न मसाले, आधा किलो सरसों का तेल आदि वितरित किया जाएगा।

बिग बाजार घर-घर पहुंचाएगा खाद्य सामग्री

वहीं, बिग बाजार ने मेरठ की जनता को घर पर राशन वितरण के लिए अपनी सहमति प्रकट की है। इसके अतिरिक्त दवा विक्रेताओं की ओर से 5 से अधिक विक्रेताओं ने आमजन को उनके घर पर दवाएं उपलब्ध कराने पर अपनी सहमति व्यक्त की। वहीं, घर पर दूध उपलब्ध कराने के लिए पराग डेयरी के प्रबंधक ने अपनी सहमति व्यक्त की। इसके अतिरिक्त सब्जी व फल आमजन के घर तक सुलभता से उपलब्ध कराने के लिए 5 से अधिक बड़े विक्रेताओं ने अपनी सहमति व्यक्त की। इस प्रकार आमजन की सहूलियत के दृष्टिगत प्रशासनिक गतिविधियों में युद्धस्तर पर तैयारी कराई जा रही है।

दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं की नहीं होगी कमी

मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने कहा कि आमजन को दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं जैसे राशन, दवा, फल, सब्जी, दूध की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए घर घर वितरण कराने की रूपरेखा पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों पर ही रहें, बाहर ना निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन में सभी लोग अपने घरों पर रहें। यह लॉकडाउन उनके स्वस्थ व दीर्घायु के लिए किया जा रहा है। इसमें वह सहयोग क,रें यह उनकी भलाई के लिए ही किया गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में धारा 144 लागू है। जिसके चलते पांच या पांच से अधिक लोग एक जगह मिलने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। अपने घर पर सफाई रखें। घर से बाहर ना निकलें। प्रशासन हर कदम पर उनके साथ है। इस अवसर पर विभिन्न दवा विक्रेता, राशन विक्रेता, दूध विक्रेता, फल -सब्जी विक्रेता विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:

Exclusive: नहीं होगी खाने-पीने की चीजों में किल्लत, Lockdown में घरों से बाहर निकले, तो ऐसे निपटेगी नोएडा पुलिस

Coronavirus के खौफ के बीच आगरा से राहत की खबर, 12 दिनों में एक भी मरीज नहीं निकला कोरोना संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget