एक्सप्लोरर

मेरठ में रात के अंधेरे में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, 10 साल पहले जेल से छूटकर आया था बाहर

Meerut Murder News: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र उर्फ कालू की हत्या की सूचना मिलते ही एसपी देहात कमलेश बहादुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

Meerut History Sheeter Murder News: मेरठ के देहात इलाके में हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या कर दी है. उसके सिर पर तब तक वार किए गए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. सुबह के वक्त ट्यूबवेल के पास कमरे में उसका शव पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई. हत्या क्यों और किसने की पुलिस जांच कर रही है. इस कत्ल को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं गांव में चल रही है.

मेरठ के रोहटा थाना इलाके के चिंदौड़ी गांव का रहने वाला वीरेंद्र उर्फ कालू थाने का हिस्ट्रीशीटर था. वो पश्चिमी यूपी के कुख्यात और जेल में बंद योगेश भदौड़ा गैंग में भी शामिल रहा था. इससे लोग दहशत खाते थे. रात के वक्त तक सब ठीक था. सुबह ट्यूबवेल के पास कालू का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला. शव को देखकर लग रहा था कि बड़ी बेरहमी से हत्या की गई है. सिर पर कई जगह घाव के निशान थे, जो गवाही दे रहे थे कि जिसने भी हत्या की बड़ी बेरहमी से की. हत्यारा हत्या करने के इरादे से ही आया था और तब तक सिर पर वार किए जब तक मौत नहीं हो गई.

10 साल पहले जेल से छूटकर आया था हिस्ट्रीशीटर

कहते हैं दुश्मन खत्म हो जाते हैं दुश्मनी नहीं. शायद यही बात कालू पर भी लागू हुई. उसने कभी सोचा भी नहीं होगा कि रात के अंधेरे में उसकी यूं हत्या कर दी जाएगी. दरअसल, 1992 और 1993 में वीरेंद्र उर्फ कालू दहशत का नाम हुआ करता था. करीब 10 साल पहले वो जेल से बाहर आया तो अपराध से तौबा कर ली और गांव में ही रहने लगा था. पिछले कई सालों से उसके खिलाफ न तो कोई मुकदमा दर्ज हुआ और न उसने कोई वारदात की.

एसपी देहात मौके पर पहुंचे

चिंदौड़ी गांव में हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र उर्फ कालू की हत्या की सूचना मिलते ही एसपी देहात कमलेश बहादुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. उन्होंने बताया कि कालू हिस्ट्रीशीटर था और लूट, हत्या, डकैती के 17 मुकदमे दर्ज थे. हत्या क्यों की गई और किसने की इसके खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: अफजाल अंसारी ने चुनाव लड़ने के लिए हाईकोर्ट में खेला कानूनी दांव, जानें क्या है पूरा गेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget