एक्सप्लोरर

अफजाल अंसारी ने चुनाव लड़ने के लिए हाईकोर्ट में खेला कानूनी दांव, जानें क्या है पूरा गेम

Allahabad High Court OnAfzal Ansari: सपा नेता अफजाल अंसारी की अपील पर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई आज पूरी हो गई है. हालांकि आज की सुनवाई को लेकर अभी अदालत का फैसला नहीं आया है.

Samajwadi MP Afzal Ansari News: अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में मिली 4 साल की सजा पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सोमवार (27 मई) को सुनवाई हुई. अफजाल अंसारी के साथ ही यूपी सरकार और बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के परिवार की अर्जियों पर सुनवाई हुई. अफजाल की अपील पर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई आज पूरी हो गई है. 

हालांकि अफजाल अंसारी के वकीलों ने बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के परिवार की तरफ से सजा को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर दाखिल की गई अर्जी पर आपत्ति जताने के लिए कोर्ट से मोहलत मांगी है. अफजाल अंसारी के वकीलों ने कोर्ट से कम से कम पांच दिनों की मोहलत दिए जाने की गुहार लगाई है. 

अफजाल अंसारी ने खेला दांव?

दरअसल अफजाल अंसारी ने गाजीपुर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए कानूनी दांव खेला है. वह चाहते हैं की अदालत का फैसला गाजीपुर सीट पर वोटिंग खत्म होने के बाद ही आए. अदालत का फैसला पहले आने पर उनके चुनाव लड़ने पर खतरा हो सकता था. अफजाल अंसारी के वकील मामले को चुनाव तक लटकाना चाहते हैं.

अफजाल अंसारी के वकीलों ने मांगी मोहलत 

अफजाल अंसारी के वकीलों ने आपत्ति जताने के लिए पांच दिनों की मोहलत दिए जाने की मांग की है. हालांकि आज की सुनवाई को लेकर अभी अदालत का फैसला नहीं आया है. अफजाल के वकीलों ने 5 दिनों की मोहलत इसलिए मांगी है ताकि 1 जून को गाजीपुर सीट पर वोटिंग हो जाए.

1 जून से हो रही हाईकोर्ट में गर्मियों की छुट्टी 

इसके अलावा 1 जून से हाईकोर्ट में गर्मियों की छुट्टी हो रही है. ऐसे में अफजाल अंसारी के मामले में अदालत का फैसला अब जुलाई महीने में ही आने की उम्मीद जताई जा रही है. मामले की सुनवाई जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में हो रही है. अफजाल अंसारी ने गैंगस्टर मामले में मिली 4 साल की सजा को रद्द किए जाने की गुहार लगाई है. यूपी सरकार और कृष्णानंद राय के परिवार ने अफजाल की सजा को बढ़ाकर 10 साल किए जाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: अनुप्रिया पटेल ने पहले दिया था राजा भैया पर बयान, अब केंद्रीय मंत्री ने जीत को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget