एक्सप्लोरर

Meerut News: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा बदमाश, आरोपी ने खुद पर तमंचा तान दे डाली आत्महत्या की धमकी

UP News: मेरठ में पुलिस और बदमाश के बीच ऐसी मुठभेड़ हुई, जो कभी नहीं हुई थी. पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़कर बदमाश ने गोली चला दी. जिससे भगदड़ मच गई और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार उससे पूछताछ कर रही है.

Meerut Encounter News: मेरठ में पुलिस और बदमाश के बीच ऐसी मुठभेड़ हुई जो कभी देखने को ही नहीं मिली होगी.  खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ ली और तमंचे से फायर भी कर दिया. पुलिसकर्मी की बाल बाल जान बची. बदमाश ने खुद की कनपटी पर तमंचा तान कर आत्महत्या की धमकी भी दे डाली. काफी देर ये ड्रामा चला और आखिरकार पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाश को पकड़ लिया.

यह मामला मेरठ के कोतवाली थाना के करम अली इलाके का है. एक शख्स आगे-आगे भागे जा रहा था और पुलिस पीछे-पीछे उस शख्स को जैसे ही एसओजी सिपाही ने पकड़ा तो बदमाश ने तमंचा निकालकर पुलिस वाले पर तान दिया. फिर खुद की कनपटी पर लगाकर आत्महत्या की धमकी देता है. चारों तरफ से इस शख्स को पुलिस घेर लेती है, लेकिन तभी ये शख्स जोर जोर से शोर मचाने लगता है, और चेतावनी देता है कि आत्महत्या कर लूंगा यदि किसी ने कोई भी हरकत की. बदमाश ने जिस एसओजी के सिपाही का गिरेबान पकड़ा था. वो भी शांत खड़ा रहा, क्योंकि रिस्क नहीं लेना चाहता था. बदमाश ने फायरिंग भी कर दी. इससे भगदड़ मच गई. आखिरकार काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

'आत्महत्या की धमकी'
यह पूरा मामला देहली गेट थाना इलाके से जुड़ा है. यहां रहने वाले मनीष प्रजापति ने दानिश और राशिद पर होटल में तमंचा दिखाकर धमकाने का मुकदमा कायम कराया था. पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया और राशिद की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई थी तो राशिद पुलिस को देखकर भाग लिया. उसने जब खुद को घिरा देखा तो तमंचा निकाल लिया और खुद पर पिस्टल तान कर आत्महत्या की धमकी दी डाली. पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है.

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि राशिद ने फायरिंग भी की और खुद पर तमंचा तान कर आत्महत्या की धमकी भी दी. पुलिस ने बड़ी गंभीरता दिखाई और एक अनहोनी होने से रोक ली. राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से दो तमंचे और एक कारतूस भी बरामद किया गया है. देहली गेट और कोतवाली थाना पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति संभाली और आरोपी को गिरफ्तार किया. और आरोपी से पूछताछ की जा रही है फिर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर लोकसभा सीट से कौन लड़ेगा चुनाव? कांग्रेस नेता ने इमरान मसूद ने किया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget