एक्सप्लोरर

मेरठ: खरीद रहे हैं मावा और पनीर तो इस बात का रखें ध्यान, ऐसे करें असली और नकली की पहचान

त्यौहारों की सीजन चल रहा है. तैयारियां जोरों पर हैं. साफ-सफाई और सजावट के साथ मिठाइयों की खरीदारी भी जरूरी है तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि आप बाजार में असली और नकली चीजों का फर्क कैसे करेंगे...तो चलिए हम आपकी ये मुश्किल हल किए देते हैं.

मेरठ: आपने अक्सर देखा होगा कि त्यौहारों के वक्त में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और खाने पीने की चीजों में मिलावट कर वो आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचाते हैं. इस बीच हर किसी जहन में यही सवाल उठता है कि हम कैसे जानें कि जो मावा या पनीर खरीद रहे हैं वो असली है या नकली. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप असली और नकली चीजों में फर्क कैसे जान सकते हैं.

आपके लिए जानना है जरूरी 1982 से मावा और पनीर का कारोबार कर रहे संजय अग्रवाल से बातचीत करने पर पता चला कि असली और नकली का फर्क सिर्फ दो ही तरीकों से जाना जा सकता है. या तो लैब में नमूनों को भेजा जाए और वहां पर टेस्ट के बाद जो रिपोर्ट है उससे पता चलेगा कि पनीर या फिर मावा असली है या नकली और अगर नकली है तो उसमें कितने प्रतिशत मिलावट है. दूसरा तरीका है कि जो मावा या पनीर के पुराने कारोबारी हैं और कई दशकों से ये कारोबार करते चले आ रहे हैं उनसे से समझा जाए कि मावा और पनीर को खरीदते समय कैसे चेक करें कि वो असली है या नकली.

फर्क बता देती है जीभ एबीपी गंगा की टीम असली और नकली का फर्क जानने के लिए एक डेयरी पर पहुंची जो मेरठ की सबसे पुरानी डेयरियों में से एक है. कहा जाता है 1982 से अग्रवाल परिवार मावा यानी खोया और पनीर का कारोबार करता चला रहा है और आज पूरे शहर में इनकी लगभग एक दर्जन डेयरियां स्थापित है जहां पर मावा और पनीर बेचा जाता है. मावा और पनीर कारोबारी संजय अग्रवाल से बात कर ये जानने की कोशिश की गई कि अगर कोई आम इंसान किसी दुकान पर पनीर या मावा खरीदने जाता है तो वो कैसे जाने कि जो मावा या पनीर वो खरीद रहा है वो असली है या नकली. संजय अग्रवाल ने सरल भाषा में समझाते हुए कहा की लैब के बाद इंसान की दूसरी लैब उसकी जीभ होती है और जुबान हर असली और नकली में फर्क बता देती है.

पनीर को ऐसे कर सकते हैं चेक कारोबारी ने बताया नकली पनीर दांतों के नीचे हल्का सा स्लिप होगा और चबाने में रबड़ की तरह लगेगा. उसका स्वाद हल्का ऑयली होगा यानी पनीर में कड़वापन होगा और जब उस पनीर को हाथों में लेकर उंगलियों से मसलेंगे तो उंगलियों में रूखापन रहेगा. साथ ही खाने में दूध जैसा स्वाद भी नही आएगा. लेकिन, जो पनीर असली होगा उसे जब आप खाएंगे तो वो खाने में मुलायम होगा स्वाद दूध जैसा होगा और जब उंगलियों से मसलेंगे तो ऑयल भी नजर आएगा जिसमें से दूध और घी जैसी खुशबू आएगी.

ऐसे करें असली नकली मावे की पहचान अब मावा यानी खोया की बात करें तो उसे भी इसी तरह पहचान जा सकता है. जब भी मावा खरीदने जाएं तो मावा का एक टुकड़ा लेकर खाएं. अगर हल्का मीठापन है और स्वाद में बर्फी जैसा स्वाद आ रहा है तो समझिए वो मावा असली है. साथ ही जब मावा को उंगलियों से मसलेंगे तो इसमें भी हल्का ऑयल दिखेगा लेकिन जो मावा नकली यानी मिलावटी होगा उसका स्वाद कुछ नमकीन सा होगा साथ ही उसमें मीठापन बिलकुल नहीं होगा और न ही उसमें दूध का कोई स्वाद होगा. इसके अलावा जब आप मावा को उंगलियों से मसलेंगे तो उसमें ऑयल बिल्कुल नहीं होगा और वो ऐसा लगेगा जैसे कोई मैदा उंगलियों से मसल रहे हैं.

लोगों के पता ही नहीं असली नकली का फर्क अभी हमने आपको बताया कि जब भी आप बाजार में मावा या फिर पनीर खरीदने जाए तो कैसे असली और नकली का फर्क कर सकते हैं. साथ ही हमने कुछ खरीदारों से भी बात की और उनसे जानने की कोशिश की कि आखिरकार वो जब पनीर और मावा खरीदने आए हैं तो कैसे जानेंगे कि जो पनीर या मावा खरीद रहे हैं वो असली है या नकली. कुछ ने तो कहा कि हम चेक करेंगे लेकिन अधिकांश लोग ऐसे मिले जिन्होंने साफ तौर से कहा कि उन्हें नहीं पता है कि असली और नकली का फर्क कैसे जानें. वो दुकानदार के विश्वास पर ही पनीर और मावा ले जा रहे हैं. लेकिन, अब आप जब भी बाजार से पनीर या मावा घर ले जाएं तो उसे चेक जरूर करें कि वो असली है या नकली ताकि आप और आपका परिवार दोनों स्वास्थ्य रहे.

यह भी पढ़ें:

यूपी: भाई दूज पर कैदी नहीं मिल सकेंगे रिश्तेदारों से, कोरोना संक्रमण को देखते हुये लिया फैसला

प्रयागराज: आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है हनुमान जयंती, लेटे हुये बजरंग बली की प्रतिमा का भव्य श्रंगार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget