एक्सप्लोरर

Negligence in Testing Report: मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट को पॉजिटिव बताया, शुरू हुई जांच

Jalaun Medical College की बड़ी लापरवाही के बाद अधिकारी अब इसकी जांच के लिए कह रहे हैं. वहीं, जांच के बाद अगला कदम उठाया जाएगा.

Jalaun Medical College: जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज (Government Medical College) में कोरोना की जांच (Corona Testing Report) को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. जिसमें लैब में तैनात 3 रिसर्च साइंटिस्टों की बड़ी लापरवाही की बात सामने आई है. सितंबर माह में जब पूरे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में ब्रेक लग गया था, तो वहीं जालौन में लगातार पॉजिटिव मरीजों की ग्राफ बढ़ रहा था. इस बात को लेकर सीएमओ ने शक जताया, तो मरीजों की जांच को दोबारा मेडिकल कॉलेज झांसी और राम मनोहर अस्पताल में क्रॉस जांच कराई तो पूरे मामले की पोल खुल गई और यहां तैनात साइंटिस्टों ने कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा किया है. बात का खुलासा होने पर डीएम ने जांच कमेटी बना दी है और रिसर्च साइंटिस्टों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की जा रही है.

कोरोना जांच में लापरवाही

बता दें कि, कोरोना जांच को लेकर मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही का मामला उजागर हुआ है. बीते माह एक से 15 सितंबर के बीच 20 मरीजों को यहां के रिसर्च साइंटिस्टों ने अपनी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव दिखा दिया था. लेकिन इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के पॉजिटिव आने की रिपोर्ट पर मेडिकल के प्रधानाचार्य ने उक्त सभी पॉजिटिव रिपोर्ट के नमूनों की मेडिकल कॉलेज झांसी व राममनोहर लोहिया अस्पताल से जांचें कराई तो सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है. कोरोना की जांच रिपोर्ट में बड़ी लापरवाही पर यहां तैनात रिसर्च साइंटिस्ट की गड़बड़ रिपोर्ट पर यहां के नोडल अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

नेगेटिव रिपोर्ट को बताया था पॉजिटिव 

कोरोना की जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज दरअसल, 4 से 5 सितंबर के बीच मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई थी. जिसके बाद यहां पर तैनात 3 साइंटिस्टों ने इन रिपोर्ट को पॉजिटिव बताया था. लेकिन 7 सितंबर को यह सभी जांचें क्रॉस चेक कराई गईं तो नेगेटिव पाई गई. राजकीय मेडिकल कॉलेज की बीएसएल 2 लैब में कोरोना की जांच की जिम्मेदारी रिसर्च साइंटिस्ट सचिन रंजन श्रीवास्तव, नेहा तिवारी व प्रियंका सिंह की है. कोरोना की जांच के बाद इन 15 से 20  व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव दर्शाई गई थी, लेकिन उन्हीं व्यक्तियों का आधा सैंपल जो कि एक माह तक बचाकर रखा जाता है. उसकी जीनोम सीक्वेंसी व क्वालिटी कंट्रोल की जांच के बाद इन सभी 20 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई तो इसमें रिसर्च साइंटिस्टों की मिलीभगत सामने आई.

जांच के बाद कार्रवाई की बात 

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रधानाचार्य डॉ. डी नाथ ने बताया कि, मामले को गंभीरता से लेते हुए लैब के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सहायक आचार्य व बीएसएल 2 लैब के नोडल अधिकारी डॉ. गोपाल कुमार से स्पष्टीकरण मांगते हुए तीन दिन के अंतराल में उक्त मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव किस वैज्ञानिक आधार पर आई हैं, इसे स्पष्ट करें. इतना ही नहीं यहां के रिसर्च साइंटिस्टों ने बीते माह 15 से 20 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट जारी कर दी थी। लेकिन इन सभी की दोबारा जांच में उक्त सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. प्रधानाचार्य ने कहा कि लापरवाही पर जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सख्त कार्यवाही की जायेगी.

ये भी पढ़ें.

PM मोदी के यूपी दौरे पर प्रियंका गांधी की अपील- 'प्रधानमंत्री जी लखीमपुर आइए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget