एक्सप्लोरर

मायावती का निर्देश- किसान आंदोलन का समर्थन जारी रखें BSP कार्यकर्ता, बीजेपी पर साधा निशाना

मायावती ने कहा कि सरकार का रवैया लगातार घोर किसान-विरोधी बना हुआ है. बीएसपी आन्दोलित किसानों के साथ उनकी जायज़ मांगों के समर्थन में हमेशा खड़ी रही है.

Mayawati on Farmers: बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने केंद्र के तीन नए विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ हरियाणा और मध्य प्रदेश में हुई कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों को किसानों के आंदोलन का समर्थन जारी रखने के निर्देश दिए.

मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि केन्द्र सरकार के अड़ियल रवैये के कारण ही भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य सरकारें भी किसानों को एक प्रकार से अपना प्रतिरोधी ही मानकर व्यवहार करने लगी हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में खासकर हरियाणा सरकार का रवैया लगातार घोर किसान-विरोधी बना हुआ है और अब आन्दोलित किसानों के 'सिर फोड़ने के' सरकारी आदेशों को भी सही ठहराने का प्रयास किया जा रहा है. बीएसपी प्रमुख ने कहा कि बीजेपी की इसी प्रकार की जनविरोधी और किसान विरोधी कार्यशैली से उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में जनता का हाल बेहाल हो रहा है.

गौरतलब है कि करनाल के उप मंडल अधिकारी (एसडीएम) आयुष सिन्हा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें वह पुलिस कर्मियों को किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत देते हुए जरूरत पड़ने पर उनका 'सिर फोड़ने का' निर्देश देते सुने जा सकते हैं. एसडीएम के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है.

किसानों के आन्दोलन का समर्थन जारी रखें- मायावती

मायावती ने कहा कि बीएसपी आन्दोलित किसानों के साथ उनकी जायज़ मांगों के समर्थन में हमेशा खड़ी रही है और संसद के भीतर और बाहर भी इनके पक्ष में अपनी आवाज़ लगातार बुलन्द करती रही है. उन्होंने कहा कि बीएसपी कार्यकर्ता पार्टी के कड़े अनुशासन के तहत किसानों के आन्दोलन का समर्थन जारी रखें. उन्होंने कहा कि आन्दोलित किसानों ने अब उत्तर प्रदेश में भी अपनी सक्रियता को और अधिक बढ़ाने की घोषणा की है जिसके फलस्वरूप राज्य की बीजेपी सरकार से भी आग्रह है कि वह हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की तरह किसानों के खिलाफ बर्बरतापूर्ण व्यवहार न करे तो बेहतर होगा.

मायावती ने कहा कि केन्द्र सरकार को अपना अड़ियल रवैया त्याग कर इस पर सहानुभूतिपूवर्क विचार करते हुए किसानों की मान-सम्मान की ख़ातिर और व्यापक देशहित में कृषि कानूनों को तुरन्त वापस ले लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

यूपी के CM योगी आदित्‍यनाथ का आरोप- समाजवादी पार्टी की सरकार में लगभग हर तीसरे दिन होता था दंगा

UP Election: विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? राजा भैया ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget