एक्सप्लोरर

UP Election: विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? राजा भैया ने किया बड़ा दावा

UP Election: बाहुबली विधायक राजा भैया ने दावा किया है कि सीएम योगी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि अगर वे चुनाव लड़ते भी हैं तो उनकी पार्टी योगी जी के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेगी.

Raghuraj Pratap Singh on Yogi Adityanath: प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा से विधायक और जनसत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बड़ा दावा किया है. राजा भैया ने दावा किया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. राजा भैया ने कहा कि मुझे जानकारी है योगी जी का विधान परिषद का कार्यकाल पूरा बचा हुआ है. अभी वह अगले 5 साल उच्च सदन के प्रतिनिधि हैं ऐसे में वह चुनाव नही लड़ने वाले. 

बता दें कि राजा भैया अयोध्या में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. वो यहां पर अपनी पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत करने पहुंचे थे. उन्होंने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के साथ-साथ गोरक्ष पीठाधीश्वर भी हैं. हमारे परिवार की पहले से आस्था रही है.

"सीएम योगी के खिलाफ नहीं उतारेंगे प्रत्याशी"
राजा भैया ने पहले गोरक्ष पीठ से अपने परिवार के रिश्तों का हवाला दिया. उसके बाद उन्होंने साफ तौर पर कहा कि योगी आदित्यनाथ 2022 के विधानसभा चुनाव में ना तो गोरखपुर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं और ना कहीं और से. क्योंकि वह पहले ही उच्च सदन के सदस्य हैं और अभी उनके कार्यकाल में काफी समय बचा है. उनकी जानकारी है कि वह कोई चुनाव फिलहाल अभी लड़ने नहीं जा रहे हैं. राजा भैया ने ये भी कहा कि अगर योगी जी चुनाव लड़ते भी हैं तो वे उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारेंगे.

"मजबूत सीटों पर लड़ेंगे चुनाव"
राजा भैया ने ये भी साफ किया कि उनकी पार्टी उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जहां मजबूत स्थिति होगी. इसलिए अभी प्रत्याशियों का चयन हो रहा है और सर्वेक्षण हो रहा है. इसी के साथ उन्होंने यह बात भी साफ कर दी कि फिलहाल अभी उनकी पार्टी किसी से गठबंधन करने नहीं जा रही है. अगर गठबंधन की कोई संभावना बनती है तो उसे सार्वजनिक किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए कई सीटें चिन्हित की गई हैं जैसे-जैसे जनसंपर्क का दौरा होगा वैसे वैसे सीटों की संख्या और बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें:

Gorakhpur Flood: गोरखपुर में बाढ़ से हाहाकार, सैकड़ों गांवों में घुसा पानी, लाखों लोग हुए प्रभावित

Dengue Death: डेंगू का कोहराम, एक हफ्ते में 32 बच्चों की मौत, 6 सितंबर तक स्कूल बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget