एक्सप्लोरर

Prayagraj Encounter: 'विकास दुबे कांड' का जिक्र कर मायावती का बड़ा दावा, प्रयागराज एनकाउंटर पर उठाए सवाल

UP Politics: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए एनकाउंटर मामले में मायावती ने पूछा कि सरकार कानून के अनुसार अपराधियों पर कार्रवाई करेगी या फिर उन्हें सड़क पर मारेगी?

Mayawati Reaction on Prayagraj Encounter: उत्तर प्रदेश के उमेश पाल मर्डर केस (Umesh Pal Murder Case) के बाद प्रयागराज में हुए दो एनकाउंटर पर विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमलावर हैं. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने सरकार से तीखे  सवाल किए हैं. बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने आशंका जताते हुए कहा, 'क्या सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए दूसरा विकास दुबे कांड करेगी?'

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, 'प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद इस संबंध में काफी आपाधापी में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई जो जनता के सामने आई है, उससे लोगों में यूपी में कानून के राज के प्रति भारी संदेह है कि क्या सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए दूसरा ’विकास दूबे कांड’ करेगी?' मायावती ने आगे लिखा, 'वैसे पुराने राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की दिन दहाड़े हुई हत्या को लेकर यूपी सरकार खासकर कानून व्यवस्था को लेकर काफी तनाव और दबाव में है, किंतु पूरा देश देख रहा है कि क्या सरकार कानून द्वारा कानून के राज पर अमल करेगी या अपराधियों को सड़क पर समाप्त करके अपराध रोकेगी?'

सपा ने भी अतीक अहमद को लेकर जताई थी यह चिंता
उल्लेखनीय है कि विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह रहे उमेश पाल की प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे. आलोचनाओं से घिरी पुलिस ने इसके बाद दो एनकाउंटर में आरोपियों अरबाज और उस्मान को मार गिराया. इस एनकाउंटर के बाद पुलिस एकबार फिर आलोचनाओं के केंद्र में आ गई. उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद का नाम भी प्रमुखता से सामने आया है. अतीक के दो बेटों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह में रखा है. इस पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने दावा किया है कि अतीक के बेटों को भी एनकाउंटर में मारा जा सकता है. 

य़े भी पढ़ें-

Sitapur News: सीतापुर में छत की शटरिंग गिरने से दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget