एक्सप्लोरर

माघ मेले में साइकिल पर लाउडस्पीकर बांधकर श्रद्धालुओं को जागरूक कर रहे हैं मौनी बाबा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

उत्तराखंड में तबाही के बाद प्रयागराज में प्रशासन अलर्ट है. यहां विशेष सतर्कता इसलिए भी बरती जा रही है कि, संगम तट पर माघ मेला चल रहा है और दोनों ओर हजारों श्रद्धालु हैं. इस बीच मौनी बाबा अनोखा काम कर रहे हैं.

प्रयागराज : उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही के बाद संगम नगरी प्रयागराज में ख़ास निगहबानी की जा रही है. इसकी वजह यहां लगा माघ मेला है, जिसके लिए गंगा नदी के दोनों तटों पर अलग से तम्बुओं का शहर आबाद किया गया है. हालांकि मेले से खतरे की आशंका टल गई है, लेकिन इसके बावजूद यहां सरकारी अमले से लेकर साधू -संत तक ख़ास निगहबानी कर लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं. मेले में अमेठी से आए परमहंस आश्रम के महंत शिवयोगी मौनी महाराज अब साइकिल पर स्पीकर बांधकर माइक पर एनाउंसमेंट करते हुए कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को आगाह कर रहे हैं.

लोगों को जागरूक कर रहे हैं मौनी बाबा 

मौनी बाबा ने आज पूरे दिन अपने भक्तों के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वहां मौजूद लोगों को एहतियात बरतने के लिए जागरूक किया. वह माइक पर लगातार तेज़ आवाज़ में एनाउंसमेंट करते हुए लोगों को खतरे के बारे में जानकारी दे रहे हैं. लोगों को यह समझा रहे हैं कि प्रयागराज में अब कोई खतरा नहीं है. इसके बावजूद यहां एहतियात बरतने की ज़रुरत है. श्रद्धालुओं को रात के अंधेरे या कोहरे में घाटों पर जाने से बचना चाहिए. इसके साथ ही गंगा के घाटों पर जलस्तर पर निगाह रखनी चाहिए. मौनी बाबा लोगों को किसी अफवाह पर यकीन करने के बजाय प्रशासन की बातें मानने की भी नसीहत दे रहे हैं.

लोगों को पसंद आ रहा है मौनी बाबा का अनूठा अंदाज

मौनी बाबा का यह अनूठा अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लोग उनकी बातों को न सिर्फ गौर से सुन रहे है, बल्कि उस पर अमल करने का वायदा भी कर रहे हैं. मौनी बाबा का यह अभियान अगले एक हफ्ते तक इसी तरह जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें.

समय से पहले पूरा होगा देश का सबसे लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, अप्रैल में आम जनता के लिये खोलने की तैयारी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget