एक्सप्लोरर

'अयोध्या गोमांस मामले में निभाया राजधर्म', मौलाना तौकीर रजा ने की सीएम योगी की तारीफ

UP News: मौलाना तौकीर रजा ने कोलकाता रेप-मर्डर मामले का जिक्र करते हुए कहा, “कोलकाता में जो हुआ, अगर वहां भाजपा की हुकूमत होती तो दुनियाभर में इसे लेकर जो मुहिम चलाई गई, शायद वो नहीं होती.

Maulana Tauqeer Raza Praised CM Yogi: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने सीएम योगी की तारीफ की है. उन्होंने कहा, “मैंने योगी आदित्यनाथ के बारे में काफी कुछ कहा है. लेकिन, योगी सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते थे.” मौलाना तौकीर रजा ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “अयोध्या में कुछ लोग टोपी पहनकर एक मंदिर में गोमांस डालने जा रहे थे. उस वक्त सीएम योगी चाहते तो उन्हें मुस्लिम दिखाकर कार्रवाई कर सकते थे. लेकिन, उन्होंने इस मामले से पर्दा उठाया और बताया कि मंदिर में गोमांस की घटना में हिंदू शामिल थे. पुलिस ने घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की.”

उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा, “सीएम योगी ने राजधर्म का पालन किया. वे हमारी तरफ भी ध्यान दें और कुछ परेशानियों का समाधान करें. हमें भाजपा और आरएसएस से कोई दिक्कत नहीं है. वे अपना काम ईमानदारी से करें तो हमें इस सरकार का साथ देने में कोई परेशानी नहीं है. मगर जब हुकूमत बेईमानी कर रही है, तब हमारा जमीर इसकी गवाही नहीं देगा कि हम खामोश रहें.”

मौलाना तौकीर रजा ने कहा, “प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी नहीं है, गुंडों को खुली छूट है और मुसलमानों के साथ गलत करने की आजादी है. केंद्र सरकार या राज्य सरकार की तरफ से ऐसे आतंकियों को समर्थन मिलता है, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है. मगर हिंदूवादी गतिविधियों पर देश में पाबंदी लगानी चाहिए.”

उन्होंने कोलकाता रेप-मर्डर मामले का जिक्र करते हुए कहा, “कोलकाता में जो हुआ, अगर वहां भाजपा की हुकूमत होती तो दुनियाभर में इसे लेकर जो मुहिम चलाई गई, शायद वो नहीं होती. ममता बनर्जी की सरकार को गिराने और उनको बदनाम करने और वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की गई है. कोलकाता में जो हुआ, उस तरह की घटनाएं हर जगह हुई. उत्तराखंड में जो नर्स के साथ हुआ, उसे सरकार छुपाने की कोशिश कर रही है. भाजपा और हिंदूवादी संगठन इसके लिए जिम्मेदार हैं.”

Prayagraj News: माता वैष्णो देवी धाम तक जाने वाली ट्रेन की आज से शुरुआत, लंबे समय से थी श्रद्धालुओं की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget