एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान से बड़ा मुसलमान का दुश्मन कोई नहीं हो सकता', पहलगाम हमले पर बोले मौलाना तौकीर रजा

Maulana Tauqeer Raza: मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि इस पूरे मामले में पाकिस्तान का हाथ समझा जा रहा है और जहां तक मुझे भी महसूस हो रहा है कि पाकिस्तान का ही हाथ है.

Maulana Tauqeer Raza on Pahalgam Terror Attack: इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को सोची समझी घटना बताया. उन्होंने कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है मगर साथ-साथ उन्होंने खुफिया एजेंसियों को और सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जानकारी में आया है कि बाकायदा आईडी चेक करके तब उन लोगों को मारा गया इसका मतलब वह पूरे इत्मीनान से आए थे.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को कोई खौफ नहीं था जहां उन्हें शुबहा हुआ, वहां उन्होंने लोगों के कपड़े तक उतरवा कर देखें यह इत्मीनान उन पर कहां से आया? सुरक्षा एजेंसी क्या कर रही थीं, पर्यटकों की सुरक्षा के क्या इंतजाम थे?
 
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि इस पूरे मामले में पाकिस्तान का हाथ समझा जा रहा है और जहां तक मुझे भी महसूस हो रहा है कि पाकिस्तान का ही हाथ है. ऐसे में हर तरह के ताल्लुकात पाकिस्तान से फौरी तौर पर देश हित में खत्म करना चाहिए और केवल आतंकवादियों के पर ही कार्रवाई नहीं होनी चाहिए उनके पीछे कौन है? मास्टरमाइंड कौन है? इन्हें किसने भेजा था, इस सब की भी जांच होनी चाहिए.

मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान से अगर आतंकवादी आए हैं तो पाकिस्तान से बड़ा मुसलमान का दुश्मन कोई नहीं हो सकता. पाकिस्तान हिंदुस्तान का दुश्मन है यह एक बात है, मगर मुसलमान का वो डबल दुश्मन है क्योंकि उसकी हर हरकत की जवाबदेही हिंदुस्तान के मुसलमान को देनी पड़ती है वह चाहते हैं कि उनकी हरकत से हिंदू उग्र होकर हमलावर हो जाएं. इसका मतलब सोची समझी साजिश के तहत यह हमला हुआ है, पाकिस्तान से राजदूत को वापस बुलाया जाए और यहां पर उसकी एंबेसी बंद होनी चाहिए.

(बरेली से भीम मनोहर की रिपोर्ट)

पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने पर क्या है अखिलेश यादव का रुख? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget