एक्सप्लोरर

मोहीबुल्लाह नदवी को पद से हटाने की मांग, मौलाना शहाबुद्दीन ने CM रेखा गुप्ता को लिखा लेटर

UP News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को लिखे लेटर में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने लिखा मस्जिद के अंदर नापाक और नजिश लोग नहीं आ सकते हैं. मस्जिद में सिर्फ वही लोग आ सकते हैं जो पाक हों,

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर संसद मार्ग स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना मोहीबुल्लाह नदवी को पद से हटाने की मांग की है.

इस पत्र में मौलाना रज़वी ने आरोप लगाया कि मस्जिद के अंदर समाजवादी पार्टी की राजनीतिक बैठक आयोजित कर मस्जिद की पवित्रता को भंग किया गया है. उन्होंने कहा कि हाल ही में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव और अन्य नेताओं की मौजूदगी में मस्जिद में मीटिंग की गई, जिसमें महिलाओं ने भी हिस्सा लिया.

मस्जिद इबादत की जगह है, न कि राजनीतिक कार्यक्रमों की

मौलाना रजवी ने इसे इस्लामी मर्यादाओं के विरुद्ध बताया और कहा कि मस्जिद इबादत की जगह है, न कि राजनीतिक कार्यक्रमों की. इस पत्र में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मस्जिद के अंदर ऐसे लोगों ने प्रवेश किया जो नापाक वेशभूषा में थे और इससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. मौलाना ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए मौजूदा इमाम मौलाना नदवी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है.

यहां पढ़ें लेटर


मोहीबुल्लाह नदवी को पद से हटाने की मांग, मौलाना शहाबुद्दीन ने CM रेखा गुप्ता को लिखा लेटर

दिल्ली सीएम को लिखे लेटर में मौलाना रिजवी ने लिखा मस्जिद के अंदर नापाक और नजिश लोग नहीं आ सकते हैं. मस्जिद में सिर्फ वही लोग आ सकते हैं जो पाक हों, जबकि मस्जिद के अंदर वो लोग भी बैठे हुए है जो पेंट शर्ट पहनकर खड़े होकर पेशाब करते हैं, उस नापाक पेशाब की नजिश छींटे पेंट पर पड़ती हैं, फिर वही पेंट पहनने वाले लोग मस्जिद के अंदर आकर बैठे.

मस्जिद के अंदर महिलाओं का प्रवेश वर्जित

मौलाना ने कहा मस्जिद के अंदर महिलाओं का प्रवेश वर्जित है, मगर दो महिलाएं मस्जिद के अंदर आईं, उन्होंने भी मीटिंग में भाग लिया. मस्जिद जैसी धार्मिक स्थल का सियासत के लिए इस्तेमाल किया गया, इस मीटिंग के माध्यम से एक सियासी पैगाम दिया गया कि समाजवादी पार्टी मुसलमानों की हमदर्द है.

राजनीतिक व्यक्ति को मस्जिद की इमामत का दायित्व न सौंपा जाए

मौलाना शहाबुद्दीन ने दिल्ली सरकार से आग्रह किया कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को मस्जिद की इमामत का दायित्व न सौंपा जाए. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार पत्र पर संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएगी ताकि धार्मिक स्थलों का दुरुपयोग ना हो और आस्था को ठेस पहुंचाने वालों को उचित सज मिल सके.

Input By : भीम मनोहर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget