एक्सप्लोरर

अब्बास अंसारी हेट स्पीच मामले में फैसला आने से पहले बढ़ी सुरक्षा, मऊ कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील

Mau News: मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी के हेट स्पीच मामले में आज जिला एवं सत्र न्यायालय अपना फैसला सुनाने वाला है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है.

Abbas Ansari Hate Speech News: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे व मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी के हेट स्पीच मामले में आज मऊ के जिला एवं सत्र न्यायालय में फैसला सुनाया जाना है. इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है. न्यायालय परिसर के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है, और अंदर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है.

कोतवाली पुलिस प्रभारी अनिल सिंह अपनी टीम के साथ न्यायालय के गेट पर तैनात हैं और सभी आने-जाने वालों की गाड़ियों की गहन तलाशी ली जा रही है. जांच के दौरान एक काली फिल्म लगी गाड़ी, जिस पर अधिवक्ता का स्टीकर लगा था, को भी रोका गया और उसमें बैठे लोगों की जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया.

अब्बास अंसारी के समर्थक को पुलिस ने लिया हिरासत में 
इस तलाशी अभियान से अब्बास अंसारी के समर्थकों में हड़कंप मच गया है. कई समर्थक किसी भी तरह विधायक से मिलने के प्रयास में कचहरी परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी मोहम्मद मुस्तफा, जो अब्बास अंसारी का समर्थक बताया जा रहा है, उसको पुलिस ने न्यायालय परिसर में दाखिल होने से पहले ही हिरासत में ले लिया.

फैसले के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की गंभीरता साफ झलक रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. हेट स्पीच मामले को लेकर आज मऊ के जिला एवं सत्र न्यायालय में फैसला आने वाले हैं. मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी पर आरोप है कि उसने नगर के पहाड़पुर मैदान में जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा था कि, मऊ प्रशासन का चुनाव के बाद हिसाब किताब करूंगा. प्रशासन को धमकी देने के साथ हेट स्पीच का को लेकर आज मऊ जिला एवं सत्र न्यायालय अपना फैसला सुनाने वाला है.

(मऊ से राहुल कुमार सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-  बेशर्मों की तरह हंसता दिखा अंकिता भंडारी मर्डर केस का दोषी सौरभ भास्कर, कैमरे में दे रहा था पोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget