एक्सप्लोरर

मथुरा रिफाइनरी में वेल्डिंग के दौरान लगी आग, 6 मजदूर झुलसे, जांच के आदेश जारी

मथुरा रिफाइनरी की जन सम्पर्क अधिकारी डॉक्टर रेनू पाठक ने बताया कि, दो कर्मचारी पाइप पर चढ़कर वेल्डिंग कर रहे थे। चार कर्मचारी उनकी सहायता के लिए नीचे मौजूद थे। वेल्डिंग के दौरान उसके गर्म शोले जमीन पर फैले पेट्रोलियम कचरे में गिरे और उनमें आग लग गई।'

मथुरा, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित भारतीय तेल निगम के तेलशोधक कारखाने के ईटीपी (ईफ्लुएण्ट ट्रीटमेंट प्लाण्ट) में मंगलवार को पाइप वेल्डिंग के दौरान पेट्रोलियम पदार्थों के कचरे में आग लग गई। रिफाइनरी के अधिकारियों ने बताया कि घटना में चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक का इलाज रिफाइनरी के अस्पताल चल रहा है जबकि तीन अन्य को दिल्ली रेफर किया गया है।

मथुरा रिफाइनरी की जन सम्पर्क अधिकारी डॉक्टर रेनू पाठक ने बताया कि, 'मंगलवार को रिफाइनरी के डेढ़ माह के शट डाउन के दौरान ईटीपी यूनिट में पाइप वेल्डिंग का काम कर रहा था। दो कर्मचारी पाइप पर चढ़कर वेल्डिंग कर रहे थे। चार कर्मचारी उनकी सहायता के लिए नीचे मौजूद थे। वेल्डिंग के दौरान उसके गर्म शोले जमीन पर फैले पेट्रोलियम कचरे में गिरे और उनमें आग लग गई।'

पाठक ने बताया कि तुरंत ही आपातकाल घोषित कर आग पर काबू पाया गया। झुलसे कर्मचारियों को पहले रिफाइनरी के अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात एक कर्मचारी को छुट्टी दे दी गई। तीन अन्य को पचास प्रतिशत से अधिक जल जाने की स्थिति में पहले मथुरा के नयति मेडिसिटी और फिर वहां से दिल्ली के सफदरजंग एवं अपोलो अस्पताल में रेफर किया गया है।

पाठक ने बताया कि गंभीर रुप से घायल मजदूरों में धर्मपुरा निवासी पौहप सिंह, बबरौद निवासी गीतम सिंह व भैंसा गांव निवासी गिर्राज शामिल हैं। गिर्राज वाटिका निवासी ओमप्रकाश, धनगांव निवासी रौहतान सिंह और पिपरौठ निवासी ओमप्रकाश का स्थानीय स्तर पर ही उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget