एक्सप्लोरर

Mathura News: भेलपुरी बेचने वाले ने 300 लोगों को लगाया पांच करोड़ का 'चूना', ऐसे करता था ठगी

मथुरा में एक भेलपुरी बेचने वाले ने 300 लोगों को शिकार बनाया है. वह लोगों के पांच करोड़ रुपये की रकम लेकर फरार हो गया है. उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है.

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में नौहझील कस्बा निवासी एक भेलपुरी बेचने वाला करीब तीन सौ लोगों को पांच करोड़ का चूना लगाकर भाग गया है. जालसाजी का पता लगने के बाद लोगों ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज कराया है.

कमेटी बनाया था
नौहझील के थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बे के बाजना मार्ग निवासी आरोपी नरेंद्र पुजारी कस्बे के चामड़ चौराहे के पास पिछले 16 सालों से भेलपुरी का ठेला लगाता था. वह बहुत ही व्यवहार कुशल था. उसने अपने धंधे के साथ लोगों को झांसे में लेकर मासिक रूप से पैसे जमा करने वाली कई कमेटी बनाईं.

लोगों का विश्वास था
पुलिस के अनुसार नरेंद्र ज्यादा ब्याज देने की कहकर लोगों से रुपए जमा कराने लगा. बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे करीब 300 लोग उसके झांसे में आ गए. लोगों का कहना है कि वह अब तक जिससे भी किसी भी काम के लिए रकम लेता था, उसे समय पर पूरे ब्याज के साथ लौटा देता था. इसीलिए उस पर लोगों का विश्वास बन गया था.

अचानक गायब हो गया
पुलिस के मुताबिक इसके बाद वह बीस नवम्बर की रात अचानक गायब हो गया. लोगों ने उसकी पत्नी से मुलाकात कर उसके बारे में जानना चाहा तो उसने भी कह दिया कि उसे नहीं मालूम वह कहां गया है. जब छह दिन तक उसके बारे में कुछ पता न चला तो लोगों ने शुक्रवार को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें: 

Delhi-NCR Weather and Pollution Today: दिल्ली में ठंड से फिलहाल राहत लेकिन प्रदूषण बना आफत, जानिए आज क्या है मौसम का हाल

UP Election 2022: सपा ने लॉन्च किया चुनावी गाना यूपी में 'खेला होइबे खदेड़ा होइबे', मध्य और पूर्वी यूपी के मतदाताओं को साधने की है कोशिश

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?
'पुलवामा केस में फंसे...', डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 42 लाख
'पुलवामा केस में फंसे...', डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 42 लाख

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget