एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सपा ने लॉन्च किया चुनावी गाना यूपी में 'खेला होइबे खदेड़ा होइबे', मध्य और पूर्वी यूपी के मतदाताओं को साधने की है कोशिश

UP Election: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी ने अपना चुनावी गाना भी लॉन्च कर दिया है जिसमें बीजेपी पर जमकर निशाना साधा गया है

UP Election 2022: अगर बंगाल में‘खेला होइबे’ काम कर सकता है, तो फिर यह उत्तर प्रदेश में भी काम कर सकता है. कम से कम अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी यही सोच रही है. इसीलिए, वायरल 'खेला होइबे' धुन, जिसने ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल में तीसरी बार सत्ता में वापस लाने और भाजपा की अथक शक्ति को परास्त करने में अपनी भूमिका निभाई, समाजवादी पार्टी के वर्जन में 'खदेड़ा होबे' बन गई है.  दरअसल समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  और बीजेपी पर निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक नया चुनावी गाना जारी किया है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव ( UP Assembly Election 2022)  होने हैं. ऐसे में आगामी चुनावों को देखते हुए सभी राजनीतिक दल जीत हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब समाजवादी पार्टी ने अपना गाना लॉन्च किया है.

मध्य और पूर्वी यूपी के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया गाना

अवधी और भोजपुरी के मिश्रण के साथ, गीत को मध्य और पूर्वी यूपी के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. 'खदेड़ा होइबे' का अनुवाद मोटे तौर पर 'चेस आउट' के रूप में किया जाता हैसमाजवादी पार्टी ने इससे पहले चुनावी इत्र भी लॉन्च किया था. इस इत्र को लॉन्च कर पार्टी ने दावा किया था कि इसकी खुशबू से नफरत की राजनीति समाप्त हो जाएगी.  वहीं, एसपी पार्टी की इस पहल पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पलटवार करते हुए कहा कि एसपी मुखिया द्वारा लॉन्च किये गये इत्र से समाजवादी पार्टी के पापों की दुर्गंध नहीं जाने वाली है.

समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी गाने में बीजेपी पर साधा निशाना

बता दे कि समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस गाने को लॉन्च किया है. सपा के इस गाने का नाम 'यूपी में खेला होइबे, खदेड़ा होइबे' है. समाजवादी पार्टी द्वारा लॉन्च किए गए सॉन्ग में एक तरफ अखिलेश की रैली को दिखाया गया है. रैली में उमड़ी भारी भीड़ को दिखाया गया है, वहीं गाने में बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा गया है. गाने में कहा गया है कि चुनाव में बीजेपी मुंह के बल गिरेगी और अंत में सारा खेल खत्म हो जाएगा. समाजवादी पार्टी के इस गाने के जरिए साफ तौर पर यह बताने की कोशिश की गई है कि इस बार उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के साथ है.

गानें में अखिलेश यादव क लैपटॉप बांटते हुए दिखाया गया है

गाने को अंत तक देखने पर वीडियो में अखिलेश यादव भी नजर आते हैं जो युवाओं को लैपटॉप बांटते दिख रहे हैं. समाजवादी पार्टी के इस गाने में महंगाई का भी जिक्र है तो वहीं जबरन तानाशाही न चलाने की बात भी कही गई है. इसके साथ ही कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के मुद्दे को भी बड़े विस्तार से दिखाया गया है.

अगले साल फरवरी या मार्च में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी के अंत या मार्च में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है. दरअसल 14 मई को यूपी विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा. विधानसभा में 403 सीटों के साथ, किसी पार्टी या गठबंधन को देश के सबसे बड़े और राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण राज्य में बहुमत के लिए 202 सीटों की आवश्यकता होती है. गौरतलब है कि 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 312 सीटें जीती थीं और इस बार भी "हर कीमत पर" प्रदर्शन को दोहराने का वादा किया है.

ये भी पढ़ें

Lucknow: यूपी कांग्रेस ने की 15 दिवसीय सदस्यता अभियान की शुरुआत, इन लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

UP Election 2022: आगरा शहर में नाम बदलने के चलते सियासत जोरों पर, मतदाताओं को ऐसे साध रही बीजेपी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget