एक्सप्लोरर

बांके बिहारी मंदिर में बैंक कर्मी ने की चोरी, CCTV फुटेज सामने आने के बाद आरोपी गिरफ्तार

UP News: मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में बैंक कर्मचारी ने चोरी की है. सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर से सुर्खियों में है. बांके बिहारी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है. ठाकुर बांके बिहारी मंदिर आए बैंक कर्मी ने ये चोरी की है. बांके बिहारी मंदिर की गोलक खुलने के दौरान बैंक कर्मी ने चोरी की थी. यह गोलक शनिवार को दोपहर में खोली गई थी, बैंक के कर्मचारी रुपये गिनने के लिए आए थे. CCTV की मदद से कर्मचारियों को मंदिर के अंदर पैसों के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया. बैंक कर्मचारी के पास से 1 लाख से अधिक रुपये मौके से बरामद हुए हैं. सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है.

आपको बता दें कि बांके बिहारी जी मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अपने आराध्य के ऊपर जो पैसे दान करते हैं, वह मंदिर में लगी गोलक में एकत्रित होते रहते हैं. खाली समय में उन्हें उन गोलकों से रुपये गिरकर निकल जाते हैं और वह बैंक में जमा कर दिए जाते हैं. यही प्रक्रिया शनिवार को जब मंदिर में चल रही थी, तब जिस बैंक कर्मी की ड्यूटी गोलक में आए पैसों को गिरने के लिए लगाई गई थी तो वह रुपये की चोरी करता हुआ सीसीटीवी में दिखाई दिया. उस व्यक्ति से इलाका पुलिस और मंदिर कमेटी के लोगों ने जब उसे उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 500 के 218 नोट और  200 के 98 नोट बरामद हुए है.

चोरी के 8 लाख 50 हजार बरामद
पुलिस पूछताछ आरोपी ने बताया कि 'वह यह चोरी कई दिनों से कर रहा है, पहले तो उसने इन चोरी के पैसों को घर पर रखा होना बताया. बाद में बताया कि केनरा बैंक डैंपिर नगर स्थित शाखा में बैग में छुपा कर एक अलमारी में रखा होना बताया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अभियुक्त अभिनव सक्सेना से 850000 बरामद किए हैं, केनरा बैंक कर्मचारी अभिनव सक्सेना को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आरोपी पर केस दर्ज आगे की कार्रवाई कर रही है.

सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बांके बिहारी मंदिर में आने वाले दान पात्र में पैसों की गिनती की जाती है. इस महीने भी गिनती की जा रही थी, उसमें 5 अप्रैल को केनरा बैंक के कर्मचारी अभिनव सक्सेना ने दान पत्र के लगभग 9 लाख 38 हजार रुपये चोरी कर लिए थे. इस संबंध में मंदिर के प्रबंधक की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: कन्या पूजन कर सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना, कन्याओं को अपने हाथों से खिलाया भोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget