एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के सबलपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है।

पीलीभीत, एबीपी गंगा। पीलीभीत में लॉकडाउन के बीच एक गांव में विवाहिता की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने ससुराल पहुंचकर में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के भेज दिया। घटना थाना पूरनपुर क्षेत्र के सबलपुर गांव की है ।

घटना देर शाम करीब 5 बजे की है, जब गांव के लोग लॉकडाउन के चलते अपने अपने घरों में कैद थे। इसी दौरान पूरनपुर क्षेत्र के सबलपुर गांव में विवाहिता भारती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर कोहराम मच गया।

विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों ने ससुराल जाकर देखा तो वह खून से लथपथ जमीन पर गिरी मिली। विवाहिता के गले पर चोट के निशान थे व शरीर बुरी तरह जख्मी था। जब मृतका के परिजनों ने विवाहिता की मौत का कारण पूछा तो ससुरालियों ने कुछ स्प्ष्ट उत्तर नहीं दिया जिसके बाद मृतका के परिजनों ने हंगामा शुरू दिया।

पुलिस ने विवाहिता की मौत को लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की मौत की सूचना से घर में कोहराम मचा गया। मृतका के दो बच्चे हैं जिसमें बेटे की उम्र 8 साल के बेटी 2 वर्ष की है। मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है। उसका पति रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करता है जो लॉकडाउन के बाद घर नहीं आ सका। विवाहिता घर में सास व जेठ व देवर के साथ रहती थी।

पूरे मामले पर सीओ पूरनपुर योगेंद्र ने बताया सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हुई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget