एक्सप्लोरर

Manoj Kumar Pandey: अखिलेश यादव को करारा झटका देने वाले मनोज पांडे कौन हैं? रायबरेली में रही है खासी धमक

Manoj Kumar Pandey Profile: सपा विधायक और अखिलेश यादव के करीबी मनोज पांडे ने पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. जिसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने के चर्चे हैं.

Manoj Kumar Pandey Biography: यूपी राज्यसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को यूपी में करारा झटका लगा है. अखिलेश यादव के बेहद करीबी और पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि वो जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. दावे के मुताबिक इस्तीफ़ा देने से पहले उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी बात की है. 

मनोज पांडे का जाना सपा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. वो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते थे, यही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य से विवाद के बीच भी अखिलेश यादव ने मनोज पांडे का ही साथ दिया था. जिसके बाद मौर्य ने पार्टी छोड़ दी थी और अब मनोज पांडे भी सपा से अलग हो गए हैं. वो विधानसभा में समाजवादी पार्टी के चीफ व्हिप भी रहे. 

कौन हैं मनोज पांडे?
मनोज पांडे रायबरेली की ऊंचाहार सीट से सपा के विधायक हैं. इस जिले में उनका काफी प्रभाव माना जाता है यही वजह है कि जब से ये सीट बनी है तभी से इस सीट पर वो लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं. मनोज पांडे ऊंचाहार सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं. इसके साथ ही सपा सरकार में वो मंत्री भी रहे हैं. 

लगातार तीन बार रहे विधायक
मनोज पांडे ने साल 2012 में ऊंचाहार सीट से विधानसभा चुनाव जीता था. इस चुनाव में इस क्षेत्र से सपा के पांच विधायक जीते थे. जिसके बाद वो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चहेते बन गए थे. 2017 के चुनाव में बीजेपी की लहर में भी मनोज पांडे ने अपनी जीत बरकरार रखी. 2022 में भी बीजेपी ने उन्हें हराने की पूरी कोशिश की. लेकिन, मनोज पांडे तीसरी बार भी अपनी जीत को बरकरार रखा. 

मनोज कुमार पांडेय जन्म 15 अप्रैल 1968 को रायबरेली में हुआ था. उन्होंने कानपुर के फिरोज गांधी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज पांडे की कुल संपत्ति 16.30 करोड़ रुपये हैं. इनमें से 3.3 करोड़ की चल और 13 करोड़ की अचल संपत्ति हैं, उन पर दो करोड़ रुपये की देनदारियां हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election: यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget