एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मनीष सिसोदिया ने बताया बिजली के बिल जीरो करने का फॉर्मूला ! स्कूलों पर कही ये बात

UP Assembly Election: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गोरखपुर में चुनाव प्रचार किया. उन्होंने दिल्ली में अपनी सरकार के काम गिनाए और कहा कि सिर्फ केजरीवाल को बिजली के बिल कम करना आता है.

Manish Sisodia In Gorakhpur: यूपी चुनाव में ताल ठोक रही आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) के नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) आज गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने आप के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. मनीष सिसोदिया ने कहा कि किसान, आम इंसान, नौजवान, महिलाएं सभी चाहते हैं कि उनका भला हो. जब चुनाव आते हैं, तो लोग कहते हैं कि हमारे पैसे का क्‍या हुआ. अस्पताल का क्‍या हुआ. लेकिन वो कहते हैं कि पहले जाति और धर्म पर बात करो. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्‍ली में शिक्षा और स्‍कूलों (Delhi School) में काम करके दिखाया है. नौकरियों देकर दिखाई है. ये काम यूपी में भी हो सकता है. यूपी में भी हमने विकल्‍प खड़ा किया है और हम काम के नाम पर वोट की बात करते हैं.

मनीष सिसोदिया ने कही ये बात

मनीष सिसोदिया ने कहा यहां आए लोगों की संख्या को देखकर कहा जा सकता है कि कैसे अच्‍छी शिक्षा, ईमानदार राजनीति, अच्‍छे अस्‍पतालों, स्‍कूल-कालेजों की उम्‍मीद सहजनवां में भी आ चुकी है. यकीन नहीं होता, कुछ 6-7 साल पहले कुछ लोगों ने भ्रष्ट राजनीति के बीच ईमानदार राजन‍ीति की बात सोची और आम आदमी पार्टी का गठन किया. आज देश के कोने-कोने तक ईमानदार राजनीति गांव-गांव तक पहुंच गई है. ये देखकर खुशी हो रही है. उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि ये लोग एक बार धर्म के रूप में लड़ाएंगे. इसके बाद जाति के नाम पर लड़ाएंगे. उन्‍हें लगता है कि स्‍कूल की बात कौन करता है. अस्‍पताल की बात कौन करता है. वे सोचते हैं कि जाति-धर्म के नाम पर लड़ा देंगे.

केजरीवाल जानते है बिजली बिल जीरो करना

सिसोदिया ने कहा कि अब स्‍कूल-कॉलेज बनाने की राजनीति सहजनवां में चलेगी. भाजपा, सपा और बसपा को मौका देकर देखा. लेकिन, स्‍कूल किसी ने ठीक नहीं कराए. मैं यहां पर एक-दो स्‍कूल देखकर आया हूं. आप अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और विजय उपाध्‍याय को वोट देकर देख‍िए. ये इंटर कालेज प्राइवेट स्‍कूल से अच्‍छा न हो जाए, तो आप कहिए. उन्होंने कहा कि बच्‍चों को अच्‍छी शिक्षा, अच्‍छा इलाज और बिजली के बिल जीरो करना न तो भाजपा वालों को आता है. न बसपा और सपा वालों को आता है. पांच साल के अंदर दिल्‍ली में स्‍कूल, अस्‍पताल और बिजली के बिल जीरो करके दिखा दिए. भाजपा चुनाव का इंतजार कर रही थी. 

पेट्रोल के दामों पर बोले सिसोदिया

डिप्टी सीएम ने कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने वाले हैं. कुछ लोग मजाक में कह रहे थे कि यूपी का चुनाव थोड़ी देर तक चला दो. कम से कम दाम तो नहीं बढ़ेंगे. वे चुनाव से बांधकर रखते हैं. हम काम से बांधकर रखते हैं. चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हमें वोट दे देना हम बिजली के बिल आधे कर देंगे. चुनाव के बाद उन्‍होंने सरकार बनते ही बिजली के बिल आधे कर दिए. हमने कहा है कि 300 यूनिट बिजली फ्री कर देंगे, तो इससे ज्‍यादा करके दिखाएंगे.

बीजेपी से पूछे ये सारे सवाल

बीजेपी पर हमला बोलते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी वाले आपके पास वोट मांगने आएंगे तो पूछना अस्‍पताल, स्‍कूल, नौकरियां लगवाईं क्‍या. उन्‍हें बिजली का बिल दिखा देना. दोगुना बिजली बिल कर दिया. यूपी के बहुत सारे लोग दिल्‍ली में रहते हैं. रोजगार, शिक्षा और अन्‍य वजहों से. उनसे पूछना कि दिल्‍ली में बिजली का बिल पांच साल पहले कितना था और अब कितना है. उनके बच्‍चे हमारे सरकारी स्‍कूलों में पढ़ते हैं. पहले टेंट लगाकर पढ़ते थे. दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूल प्राइवेट स्‍कूल की तरह हो गए हैं.

ये भी पढें-

UP Election: यूपी चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी का ढाई साल वाला दांव, अखिलेश यादव पर लगाया बड़ा आरोप

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य ने अभी से किया 2027 के लिए बड़ा दावा, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget